फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंजन सक्सेना पर बढ़ा विवाद और सुशांत की मौत पर दिलजीत का बयान, पांच खबरें

Mon, 17 Aug 2020 07:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' लगातार विवादों में है। फिल्म पर आरोप लग रहे हैं कि इसमें वायुसेना की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। इसे लेकर वायुसेना सेंसर बोर्ड से इसकी शिकायत भी कर चुकी है। अब इंडियन एयर फोर्स में गुंजन सक्सेना के साथ सेवा देने वाली सेवानिवृत्त विंग कमांडर नमृता चंडी ने बताया कि फिल्म में दिखाई गई बहुत सी बातें झूठ हैं।

वायुसेना की छवि खराब दिखाने पर भड़कीं गुंजन सक्सेना की सहयोगी पायलट, जान्हवी से बोलीं- ऐसी फिल्म फिर न करना

 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीते कई दिनों से नेपोटिज्म और फेवरिटिज्म को लेकर बॉलीवुड पर हमला बोलती आई हैं। उनके निशाने पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां और स्टार किड्स रहते हैं। हाल ही में कंगना ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' की खूब आलोचना की।

करण जौहर पर भड़कीं कगना रनौत, बोलीं- 'राष्ट्रवाद की दुकान चलानी है मगर...'


 
विज्ञापन

3 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी लगातार सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी पर सवाल उठाते आए हैं। सोशल मीडिया पर वो अभिनेता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सुशांत खुदकुशी केस में सीबीआई जांच की मांग भी की है। हाल ही में स्वामी ने सुशांत केस की तुलना अमेरिका के चर्चित वाटरगेट घोटाले से की।

'बॉलीवुड का वाटरगेट है सुशांत की हत्या', सुब्रमण्यम स्वामी बोले- इंसाफ मिलने तक हार नहीं माननी


 

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान और करीना कपूर की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग अभी बाकी है। शूटिंग पूरी करने के सिलसिले में आमिर तुर्की पहुंच चुके हैं। हाल ही में उन्होंने तुर्की की पहली महिला एमीन एर्दोगान से मुलाकात की। लेकिन दोनों की ये मुलाकात कुछ लोगों को रास नहीं आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर आमिर खान को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने का समय बीत चुका है। मामले की जांच अब तक चल रही है। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी है कि सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। बल्कि जितने ज्यादा सबूत सामने आ रहे हैं ये मामला और भी ज्यादा पेचीदा हो रहा है। वहीं इसे लेकर अब तमाम सेलेब्स भी सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने भी कहा है कि सुशांत सुसाइड कर सकते हैं ये हजम नहीं होता।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बोले दिलजीत दोसांझ, 'सुसाइड वाली बात तो हजम ही नहीं होती'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें