फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म सेट पर गुंडों का हमला और नुसरत जहां की शादी समेत मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Thu, 20 Jun 2019 09:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
top news - फोटो : social media
एक्टर्स पर गुंडों ने किया हमला
फिल्म इंडस्ट्री को दहशत में रखकर उगाही करने वाले गिरोह ने बुधवार को डायरेक्टर सोहम शाह और एक्ट्रेस माही गिल के साथ जमकर हाथापाई और मारपीट की। बदमाशों के हमले में मशहूर सिनेमैटोग्राफर संतोष थुंडियल को ज्यादा चोटें आई हैं। हमला उस वक्त हुआ जब पूरी यूनिट एकता कपूर की वेब सीरीज फिक्सर का क्लाइमेक्स शूट कर रही थी।

पढ़ें: हिंदी सिनेमा में दहशत फैलाकर वसूली करने वालों का आतंक, फिल्म निर्देशक-सिनेमैटोग्राफर पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : social media
लंदन की सड़कों पर अनुष्का और विराट
वर्ल्ड कप मैच के दौरान अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के कप्तान और पति विराट कोहली को सपोर्ट करने लंदन पहुंची हैं। दोनों लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखे गए। विराट के फैन पेज ने ये तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'लंदन के ओल्ड बॉन्ड स्ट्रीट पर आज एक साथ विराट और अनुष्का।'

पढ़ें: लंदन की सड़कों पर विराट के साथ घूमती दिखीं अनुष्का, एक्ट्रेस का दिखा नया लुक
विज्ञापन

3 of 5
nushrat jahan - फोटो : social media
नुसरत जहां की शादी की पहली तस्वीर आई सामने
बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीर शेयर की है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नुसरत जहां ने तुर्की को चुना। शादी में नुसरत जहां के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे।

नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन संग रचाई शादी, देखें हल्दी से फेरों तक का वेडिंग एलबम

4 of 5
Rajiv Sen and Charu Asopa - फोटो : instagram
सुष्मिता सेन की भाभी का गृह प्रवेश
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की शादी पिछले दिनों धूमधाम से गोवा में हुई। राजीव ने एक्ट्रेस चारू असोपा संग सात फेरे लिए। शादी के फंक्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अब चारू असोपा के गृह प्रवेश की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। इस दौरान सुष्मिता की मां ने चारू की आरती उतारी और नई नवेली बहू का गृह प्रवेश कराया।

पढ़ें:- सुष्मिता सेन की मां ने आरती उतारकर नई नवेली दुल्हन चारू असोपा का कराया गृह प्रवेश, देखिए वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim in Dubai - फोटो : instagram
शोएब इब्राहिम का जन्मदिन आज
सीरियल ससुराल सिमर का में प्रेम के किरदार में नजर आए एक्टर शोएब इब्राहिम आज यानी 20 जून को जन्मदिन मना रहे हैं। शोएब इब्राहिम ने पिछले साल 23 फरवरी को दीपिका कक्कड़ से शादी की थी। ससुराल सिमर का सीरियल के सेट पर दीपिका और शोएब की दोस्ती हुई। शोएब शो में सिमर के पति प्रेम का किरदार निभाते थे।

पढ़ें: शादी के बाद दीपिका का हाथ पकड़कर शोएब ने की थी घर में एंट्री, देखें कपल का वेडिंग एल्बम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें