बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने बंगाल के जाने-माने बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ शादी कर ली है । नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। नुसरत जहां ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिय पर शेयर की हैं। नुसरत की वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे ।
विज्ञापन
2 of 6
nusrat jahan
- फोटो : social media
ये शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई। नुसरत जहां की करीबी दोस्त और टीएमसी की युवा सांसद मिमि चक्रवर्ती भी शादी में नजर आईं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत टीएमसी के टिकट पर बशीरघाट सीट से मैदान में उतरीं थीं और अब वो एक सांसद भी हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
nusrat jahan
- फोटो : social media
नुसरत और निखिल ने शादी के मौके पर मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसांची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने। लाल जोड़े में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही थीं । 16 जून को नुसरत और निखिल की फैमिली तुर्की के लिए रवाना हुई थी। वहीं 17 जून को इंस्तानबुल में प्री-वेडिंग फंक्शन हुए।
4 of 6
nusrat jahan
- फोटो : social media
बाद में 18 जून को मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी हुईं। इसके बाद 19 जून को पारंपरिक रीति-रिवाज से कपल ने शादी की। नुसरत जल्द इंडिया लौटकर एक शानदार रिसेप्शन भी देंगी। नुसरत के पति निखिल जैन कोलकाता के जाने माने बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन
5 of 6
nusrat jahan
- फोटो : social media
निखिल और नुसरत की मुलाकात बीते साल दुर्गा पूजा के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकातें होने लगीं और फिर ये रिलेशनशिप में आ गए। नुसरत जहां ने साल 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी।
नुसरत ने फिल्म शोतरू से डेब्यू किया था। वह ‘खोखा 420’, ‘खिलाड़ी’ और ‘सोंधे नमार आगेय’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा 29 साल की नुसरत निखिल के क्लोदिंग सीरीज की ब्रांड एंबेस्डर भी रही हैं ।