फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google 2020 year in search: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' को किया लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च, इन सितारों का भी लिस्ट में है नाम

Wed, 09 Dec 2020 11:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिल बेचारा - फोटो : Social Media
साल 2020 अपने अंतिम पड़ाव पर है। दिसंबर का महीना खत्म होते ही ये साल भी बदल जाएगा। ऐसे में साल 2020 में सालभर की गतिविधियों पर सभी की नजर है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सालभर सर्च की गई, टैग की गई, देखी गई चीजों की लिस्ट सामने आ रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सर्च इंजन Google ने भी अपनी साल 2020 की सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter
इस लिस्ट में इस साल भारत में किए गए टॉप सर्च से लेकर, टॉपिक्स, इवेंट्स, लोग और जगहों के बारे में बताया गया है। Google 2020 year in search की लिस्ट में बॉलीवुड को भी जगह मिली है। हालांकि इस लिस्ट में कहीं भी सुशांत सिंह रजापूत का नाम शामिल नहीं है ये हैरानी वाली बात है जबकि सुशांत कई महीनों तक टॉप ट्रेंडिंग में रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कनिका कपूर - फोटो : अमर उजाला
2020 की टॉप ट्रेंडिंग पर्सनालिटी में जहां पहले और दूसरे नंबर पर अमेरिकी प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन और अर्णब गोस्वामी रहे। तो वहीं तीसरे नंबर पर बॉलीवुड की मशहूर सिंग कनिका कपूर का नाम रहा। इनके अलावा बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, कंगना रणौत, रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे भी टॉप सर्च में रहे।

4 of 5
गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं बात करें फिल्मों की तो तो उसमें नंबर-1 पर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' और Soorari Pottru टॉप पर रहे हैं। इसके अलावा तान्हाजी, शकुंतला देवी और गुंजन सक्सेना की बायोपिक के बारे में भी लोगों ने सर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें टॉप सर्च की गई वेब सीरीज की तो इस साल भारत में लोगों ने सबसे ज्यादा Money Heist, 1992: The Harshad Mehta Story, बिग बॉस 14 और मिर्जापुर 2  के बारे में सर्च किया है।

पढ़ें: कृति सेनन ने फैंस को दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोलीं- 'जल्द वापसी करूंगी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें