गुडबाय फिल्म
- फोटो : social media
परिवार के साथ मिलती है खुशी
नीना गुप्ता कहती हैं, 'आप कितने भी फेमस हो जाओ, अगर पारिवारिक सुख नहीं है तो सफलता की खुशी कोई मायने नहीं रखती। पहले जब मैं अकेली रहती थी, तब घर पर आने का मन नहीं करता था। आउटडोर शूटिंग पर चली जाती थी, लेकिन अब सोचती हूं कि कितनी जल्दी घर पर पहुंच जाऊं। अब तो आउटडोर शूटिंग पर जाने का मन ही नहीं करता है। मेरी कोशिश यही रहती है कि मुंबई में ही शूटिंग करूं ताकि पैकअप के बाद जल्दी से घर पहुंच सकूं।'