फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में इन नए चेहरों की हुई एंट्री लेकिन सलमान के जीजा फ्लॉप, श्रीदेवी की बेटी ने मारा मैदान

Sun, 16 Dec 2018 07:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
janhvi kapoor sara ali khan
साल 2018 जाने को है और लोगों ने नए साल के वेलकम की तैयारियां शुरू कर दी हैं । ये साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी बहुत खास रहा । इस साल बॉलीवुड में 6 स्टार्स की धमाकेदार एंट्री हुई है । इनमें से कुछ स्टार किड्स हैं तो कुछ टीवी एक्टर्स । कुछ की फिल्म हिट रही तो कुछ की फ्लॉप । आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने साल 2018 में अपनी फिल्मों का श्रीगणेश किया... 
विज्ञापन

2 of 6
Dhadak
जाह्नवी कपूर
इस साल जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं । श्रीदेवी के निधन के बाद दर्शकों को जाह्नवी से उम्मीदें बढ़ गईं । जाह्नवी ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'धड़क' में काम किया । इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर भी थे । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। 
विज्ञापन

3 of 6
beyond the clouds review
ईशान खट्टर
शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए हैं । अब उनके छोटे भाई ईशान खट्टर की बारी आई तो उन्होंने मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ईशान ने माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से डेब्यू किया । इस फिल्म में ईशान के काम की बहुत तारीफ हुई । हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई ।

4 of 6
sara ali khan
सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा ने भी इस साल फिल्मों में एंट्री की । सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' कई बार विवादों में फंसी । इस वजह से फिल्म देरी से रिलीज हुई । सारा ने फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । 
विज्ञापन

5 of 6
Gold and Satyameva Jayate
मौनी रॉय 
मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया । इस साल उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से डेब्यू किया । फिल्म में मौनी के काम की तो तारीफ हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Loveyatri and Andhadhun poster
आयुष शर्मा 
सलमान खान के जीजा और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने इस साल फिल्म 'लवयात्री' से डेब्यू किया । अपने जीजा को लॉन्च करने में सलमान खान ने अहम भूमिका निभाई । फिल्म में आयुष के साथ वरीना हुसैन ने काम किया । ये वरीना की भी डेब्यू फिल्म थी । अब सलमान खान, आयुष के साथ एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें