फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी तनुश्री दत्ता की वजह से इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर हार गई थीं वंडर वूमन गैल, आज हैं टॉप एक्ट्रेस

Sun, 16 Dec 2018 07:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tanushree Dutta
अपनी बोल्ड एक्टिंग के लिए जाने वाली एक्ट्रर्स तनुश्री दत्ता आज कल मीटू अभियान को लेकर चर्चा में हैं। तनुश्री दत्ता ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर 10 साल पहले हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। मामला कोर्ट में है। तनुश्री का सिक्का बेशक बॉलीवुड में कुछ खास नहीं जमा और गिनती की एक दो फिल्में करने के बाद वो बॉलीवुड से गायब हो गईं लेकिन क्या आप जानते हैं तनुश्री ने एक समय में हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडोट को भी मात दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
Gal Gadot
हॉलीवुड फिल्म वंडर वूमन की जबरदस्त कामयाबी के बाद गैल गैडोट शिखर पर हैं। आज उनकी बराबरी करना शायद किसी के बस में न हो लेकिन एक समय ऐसा था जब गैल को एक सीधी-साधी भारतीय लड़की से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें गेल ने 2004 में मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था लेकिन वह भारतीय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता से पिछड़ गई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
tanushree
हालांकि तनुश्री दत्ता भी बाद में इस प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी लेकिन तनुश्री की वजह से ही गैल गैडोट का इलीमिनेशन हुआ था। तनुश्री दत्ता को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फायदा भी हुआ और 2005 में उन्हें 'आशिक बनाया आपने' मिली। जो उस वक्त जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में वह बॉलीवुड कि किसिंग मशीन कहे जाने वाले एक्टर इमरान हाशमी के साथ हॉट सीन देकर चर्चा में आई थीं। फिल्म के टाइटल सॉन्ग में उन्होंने टॉप उतारकर सनसनी मचा दी थी। 

4 of 5
tanushree dutta
2003 में उन्होंने मुंबई में आयोजित फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था। बाद में उन्होंने मिस यूनिवर्स 2004 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद तनुश्री ने ढोल, रिस्क, गुड बॉय-बैड बॉय, स्पीड, सास बहू और सेंसेक्स , रॉक और अपार्टमेंट जैसी फिल्में की लेकिन करियर कुछ खास नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gal Gadot
वहीं बात करें गैल की तो आज हॉलीवुड में उनका नाम है।  गेल केवल 18 साल में मिस इजरायल बन गई थीं। आज उनके पास बड़े से बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं दूसरी तरफ तनुश्री का करियर पूरी चरह चौपट हो चुका है और वह ग्लैमर की दुनिया से गायब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें