फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी ने सोशल मीडिया पर साझा की थ्रोबैक तस्वीर, दिखा एक्ट्रेस का बिंदास अंदाज

Tue, 13 Sep 2022 05:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जान्हवी कपूर पॉपुलर स्टारकिड्स में शुमार हैं। आए दिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी ने अपने लुक और अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपने लिए खास जगह बनाई है। जान्हवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर जान्हवी ने अपनी फोटोज शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में फोटोज लगाई हैं। इनमें वह ग्रीन कलर के आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं। जान्हवी का हेयरस्टाइल भी कमाल का है। पहली तस्वीर में जान्हवी हंसती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं। माथे पर लगी छोटी सी बिंदी जान्हवी के लुक को कंपलीट टच दे रही है।
विज्ञापन

3 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जान्हवी की यह तस्वीर उनकी जुलाई में रिलीज हुई फिल्म 'गुड लक जेरी' के फर्स्ट लुक टेस्ट की है। खुद उन्होंने तस्वीरों के साथ यह जानकारी दी है। जान्हवी ने पहली तस्वीर के साथ लिखा है, 'थ्रोबैक, जेरी फर्स्ट लुक टेस्ट।' 

 
विज्ञापन

4 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : social media
आपको बता दें कि जान्हवी ने वर्ष 2018 में शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'गुंजन सक्सेना', 'रूही' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इस साल 29 जुलाई 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'गुड लक जेरी' ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में जान्हवी के अभिनय की खूब तारीफ हुई है। जान्हवी अब जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इसके अलावा जान्हवी फिल्म 'मिली' में सनी कौशल के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा वरुण धवन के साथ 'बवाल' भी जान्हवी की झोली में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें