फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: स्कर्ट-टॉप में बलखाती नजर आईं मोनालिसा, लेटेस्ट फोटोशूट में दिए कातिलाना पोज

Tue, 13 Sep 2022 05:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर मोनालिसा अपनी खूबसूरती के लिए देशभर में लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा - फोटो : Social media

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर मोनालिसा अपनी खूबसूरती के लिए देशभर में लोकप्रिय हैं। फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन करने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिनके चलते वह आए दिन चर्चा में भी रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा - फोटो : Social media

इंस्टाग्राम पर साझा की गई इन तस्वीरों में एक बार फिर अभिनेत्री का गॉर्जियस अवतार देखने को मिल रहा है। सामने आई इन फोटोज में मोनालिसा एक बार फिर वेस्टर्न अवतार में फैंस को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस सफेद रंग के स्लीवलेस टॉप और हरे रंग की स्कर्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही खुले और लाइट मेकअप उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। कुछ देर पहले शेयर की गई इन फोटोज को अभिनेत्री के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : Social media

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, प्रकृति की गति को अपनाएं, उसका रहस्य धैर्य है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शानदार। वहीं, एक अन्य ने लिखा, गॉर्जियस। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, खूबसूरत। इसके अलावा फैंस लगातार फायर और दिल इमोजी पोस्ट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : Social media

यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस की दिल धड़काया हो। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं, अभिनय करियर की बात करें तो मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह बिग बॉस 10, नच बलिए 8, नजर और स्मार्ट जोड़ी में नजर आ चुकी हैं l 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें