फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: जान्हवी ने बिखेरा हुस्न का जलवा और सनी लियोनी का ग्लैमरस अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sat, 18 Jun 2022 10:41 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : social media
एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट...लोग मनोरंजन की तलाश करते ही रहते हैं और अगर बात एंटरटेनमेंट की हो तो सिनेमा दिमाग में जरूर घूमती है। सितारें भी अपने फैंस के लिए लगातार कुछ न कुछ नया लेकर आते रहते हैं, जिसके चलते बॉलीवुड से रोज नई जानकारियां सामने आती हैं। इस समय भी कई सितारे अपनी फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं तो कोई नई उपलब्धि की खुशी फैंस के साथ साझा कर रहा है, तो चलिए जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : social media
जान्हवी कपूर इस समय अपनी नई फिल्म 'गुडलक जैरी' को लेकर चर्चा में हैं और साथ ही लगातार अपनी सिजलिंग तस्वीरों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेटेस्ट पोस्ट में वह ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और डेनिम जींस में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
सनी लियोनी डेनियल वेबर - फोटो : social media
सनी लियोनी को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। लेटेस्ट तस्वीरों में भी वह ब्लू वन शोल्डर गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। जहां कुछ तस्वीरों में सनी को कातिलाना पोज देते देखा जा सकता है, वहीं अन्य फोटोज में वह पति डेनियल वेबर संग रोमांटिक अंदाज में दिख रही हैं।

4 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : social media
तापसी पन्नू इस समय वेकेशन पर हैं और इसी क्रम में वह इटली पहुंची हैं। अपने वेकेशन मूड में वह लगातार खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। जहां कल वह समुंदर का खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाती नजर आ रही थीं वहीं आज एक्ट्रेस ने ग्लैमरस अंदाज में अपनी तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

5 of 11
बिपाशा बसु - फोटो : insta
अभिनेत्री बिपाशा बसु आज पुरानी फिल्मों की हीरोइन बनी नजर आ रही हैं। लेटेस्ट तस्वीर में उन्हें 80 के दशक के लुक में देखा जा सकता है, लेकिन इस बार भी उन्होंने डीप नेक के साथ बोल्डनेस का तड़का लगाया है।
विज्ञापन

6 of 11
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : social media
अभिनेत्री सोनम कपूर इस समय अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म को खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। इन तस्वीरों में सोनम कपूर को पिंक गाउन में ग्लैमरस अंदाज में देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह पति आनंद आहूजा संग पोज देती दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें फंक्शन का लुत्फ लेते हुए उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखी जा सकती है, हर तस्वीर में उनके चेहरे पर एक अलग निखार नजर आ रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
जेनिफर विंगेट - फोटो : insta
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट भी अपने लुक से लाइमलाइट बटोरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती हैं। फिलहाल कुछ समय से काफी चर्चाएं थीं कि वह जल्दी ही कार्तिक आर्यन संग फिल्मों में नजर आ सकती हैं लेकिन हालिया पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने स्टाइलिश अंदाज में तस्वीरें पोस्ट की हैं और साथ ही खास कैप्शन भी दिया है जो उनके बॉलीवुड में डेब्यू की अफवाहों से संबंधित दिख रहा है। जेनिफर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अफवाह आधी दुनिया घूम सकती है जबकि सच्चाई अभी भी उसके गले में लिपटी हुई है।'

8 of 11
ईशान खट्टर - फोटो : insta
वाह! लाइफ हो तो ऐसी फिल्म से डेब्यू करने वाले अभिनेता ईशान खट्टर बतौर अभिनेता फिल्म 'धड़क' से अपनी पहचान बनाई। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हालिया तस्वीरों में वह अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

9 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : social media
टीवी की खूबसूरत दीवा दिव्यांका त्रिपाठी की सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपने फैंस को अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक अपडेट देती नजर आती हैं।   इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 20 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और इसी खुशी में उन्होंने तस्वीरें शेयर करने के साथ ही कैप्शन के जरिए फैंस को शुक्रिया भी कहा है।

10 of 11
नीतू कपूर, अनिल कपूर - फोटो : social media
नीतू कपूर और अनिल कपूर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में वह लोगों के बीच जाकर भी फिल्म का प्रचार करते दिखा रहे हैं और इसी क्रम में वह राजस्थान के जयपुर में हैं,  जहां दोनों को मस्ती भरे अंदाज में पोज देते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
करीना कपूर फिल्म 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' के मेंबर्स के साथ - फोटो : social media
करीना कपूर खान इन दोनों अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह अपनी आगामी प्रोजेक्ट 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की शूटिंग कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने फिल्म के क्रू मेंबर्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें