दीपक डोबरियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक डोबरियाल ने कहा, 'मुझे श्रीदेवी से पहला अवॉर्ड मिला था इसीलिए जान्हवी के साथ ऐसा लगा कि मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव है। जब मैं शूटिंग नहीं कर रहा था, तब भी मैं उन्हें मोटिवेट करने के लिए सेट पर होता था। उनकी परवरिश ने मुझे अपने बच्चों को भी एक खास तरीके से पालने के लिए प्रेरित किया। उनकी मासूमियत, काम के लिए जुनून, सीखने की जिज्ञासा और जोखिम लेने का रवैया बहुत अद्भुत है।'