फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Fraud Case: गोल्ड स्कीम धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा को झटका, कोर्ट ने सचिन जोशी के पक्ष में सुनाया फैसला

Fri, 23 Jul 2021 10:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी, सचिन जोशी - फोटो : ट्विटर
पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पुलिस कस्टडी में हैं। आज उनकी कस्टडी को लेकर फैसला आएगा। इस बीच राज को एक और मामले में झटका लगा है। एक्टर-प्रोड्यूसर सचिन जोशी ने राज कुंद्रा और सतयुग गोल्ड के खिलाफ लंबे समय से चले आ रहे एक गोल्ड स्कीम में धोखाधड़ी का केस जीत लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सचिन जोशी - फोटो : ट्विटर
कोर्ट ने निर्देश दिया कि सतयुग गोल्ड सचिन को एक किलो सोना सौंपने के साथ-साथ एक लाख रुपये का भुगतान करे। इसके साथ कानूनी कार्रवाई में लगे 3,00,000 रुपयों का भी भुगतान करे। सचिन ने इसे सच की जीत बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था मामला
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की गोल्ड ट्रेडिंग कंपनी शुरू की थी। सचिन जोशी ने मार्च 2014 में इस कंपनी की स्कीम में निवेश किया था। 18 लाख के निवेश के बदले उन्हें पांच साल बाद 2019 में एक किलोग्राम सोना देने का वादा किया गया था।

4 of 5
सचिन जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम
सचिन जोशी के मुताबिक, उन्होंने पांच साल बाद बार-बार प्रयास किए पर तय समय पर सोना उन्हें नहीं मिला। दूसरी ओर कंपनी ने समय पर सोना कलेक्ट ना होने से हर दिन के पांच हजार रुपये के स्टोरेज चार्ज के नाम पर सचिन पर लाखों की पेनल्टी लगा दी। बता दें, राज सतयुग गोल्ड के पूर्व-निदेशक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद उन्होंने पुलिस और कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई थी। अब सचिन कोर्ट के इस फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा है कि राज को उनके किए का फल मिल रहा है। आपको बता दें, सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार
किया गया था। उनके घर के क्राइम ब्रांच को 70 पोर्न वीडियोज के सर्वर बरामद हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें