गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान चिंरजीवी ने बताया कि 'गॉडफादर' के निर्देशक मोहन राजा ने जब सलमान खान का नाम सुझाया था तब हमने उनसे कहा था कि "वह हमारा बहुत अच्छा दोस्त है और हम सभी का बहुत सम्मान करता है। उसी तरह हम भी उसका बहुत सम्मान करते हैं।" निर्देशक के सुझाव के बाद हमने सलमान को एक संदेश भेजा। हमारे संदेश का जवाब देते हुए सलमान ने पूछा, "हां, चिरू गरु, आप क्या चाहते हो?" मैंने उनसे कहा कि यह एक छोटा रोल है, लेकिन बहुत सम्मानजनक है। आप चाहें तो हां करने से पहले तेलुगू फिल्म लूसिफर देख सकते हैं। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। सलमान ने जवाब में कहा, 'नहीं, नहीं चिरु गरु, उसकी कोई जरूरत नहीं है, मैं यह फिल्म करूंगा। अपने टीम के किसी साथ को भेज दें ताकि डेट्स पर चर्चा की जा सके।'
PS 1: तृषा का विवादों से पुराना नाता, पांच महीने में टूटी थी सगाई; प्राइवेट फोटो लीक होने पर मच गया था बवाल