निर्देशक मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वम' यानी पीएस 1 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है। ऐसे में इस फिल्म में साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा के कलाकार नजर आए हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म में साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं, जो अपनी फिल्मों से फैंस के बीच राज करती हैं। हालांकि, तृषा का कॉन्ट्रोवर्सी से भी पुराना नाता है। वह अपने बयान से लेकर निजी जिंदगी की वजह से आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं। आइए आपको उनके विवाद बताते हैं।