पिछले काफी समय से सुर्खियों में चल रही अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म 'घूमर' प्रचार-प्रसार के बाद आखिरकार 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। आर बाल्की निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। बिगड़े उस्ताद और जुझारू शागिर्द की उम्दा कहानी होने के बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। दरअसल, 'गदर 2' की ताबड़तोड़ कमाई के कारण 'घूमर' पर पड़ रहा है। अब ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक ले जाने के लिए एक अनोखा ऑफर निकाला है।