एन एक्शन हीरो, अनेक, डॉक्टर जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान खुराना की जब से एक फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ कोरोना संक्रमण काल में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई, बॉक्स ऑफिस पर उनकी ब्रांडिंग को खासा नुकसान पहुंचा है। उनकी पिछली चार फिल्में ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘अनेक’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘एन एक्शन हीरो’ बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सकीं। आयुष्मान अपनी हर फिल्म में आम आदमी के एक नए रूप को परदे पर पेश करने के लिए प्रयोग करते रहे हैं और ‘ड्रीमगर्ल’ सीरीज में भी उनका जनाना आवाज निकालने का प्रयोग काफी रोचक रहा है। पिछली फिल्म में सीता के किरदार में दिखे आयुष्मान इस बार पूजा का पूरा गेटअप लेकर परदे पर अपना कमाल दिखाने की तैयारी में हैं।