घूमर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अभिनेता अभिषेक बच्चन कहते हैं, 'यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात होगी कि हमारे फिल्म की शुरुआत मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल से होने जा रही है।फिल्म 'घूमर' विपरीत परिस्थितियों को सही दिशा में बदलने की कहानी है। जिसमे एक हादसा का सामना होने पर एक नई खोज होती है।' निर्देशक आर बाल्की हिंदी सिनेमा में एक अलग तरह की कहानी को पेश करने के लिए जाने जाते है। उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'चुप' को काफी सराहा गया। फिल्म घूमर के बारे में वह कहते हैं, ' यह उस फिल्म के लिए बिल्कुल उपयुक्त है, जो मानते हैं कि खेल जीवन को जीने लायक बनाता है।'