फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हिट होने के बाद असमंजस में पड़ गई थीं हुमा, बोलीं- रोने के लिए कंधा तो था...

Mon, 10 Jul 2023 05:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तरला' को लेकर सुर्खियों में हैं। पद्मश्री विजेता कुकरी एक्सपर्ट तरला दलाल के जीवन पर आधारित इस फिल्म में हुमा ने अपने अभिनय की ऐसी खुशबू फैलाई कि सभी उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में हुमा बैक टू बैक इंटरव्यू दे रही हैं। इनमें वह न केवल अपनी फिल्म के बारे में बल्कि अपने पुराने दिनों की बातें भी साझा कर रही हैं। हाल ही में दिए एक ऐसे ही इंटरव्यू में हुमा ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हिट होने के बाद अपने दिलो-दिमाग में बैठी असमंजस के बारे में खुलकर बात की। 
विज्ञापन

2 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram
एक मीडिया संस्थान से की गई बातचीत में हुमा कुरैशी ने कहा कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हिट होने के बाद वह समझ नहीं पा रही थीं कि उन्हें भविष्य में अपने लिए किस तरह की फिल्में चुननी चाहिए और किसे नजरअंदाज करना चाहिए। उन्होंने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा कि वह अपने आप से लेकर हर चीज के लिए असुरक्षित महसूस करती थीं। वह तय नहीं कर पा रही थीं कि वह वे फिल्में क्यों नहीं कर रही हैं, जिन्हें करने के लिए अन्य लोग सहमत थे।
विज्ञापन

3 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram
हुमा कुरैशी ने इस इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि उनके पास इन सब पर बात करने के लिए कोई नहीं था। केवल उनके छोटे भाई साकिब सलीम ही फिल्म इंडस्ट्री में थे। हालांकि, वह भी उस समय इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे। अभिनेत्री के मुताबिक, उनके पास रोने के लिए कंधा तो था, लेकिन इस कठिन परिस्थिति में मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं था। हुमा ने बताया कि इन सबके बावजूद उन्होंने कभी हार मानने के बारे में नहीं सोचा।

4 of 5
तरला रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हुमा कुरैशी को हाल ही में रिलीज हुई 'तरला' में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है। उनकी इस फिल्म में उन्हें लेखिका, शेफ, कुकबुक लेखिका और कुकिंग शो होस्ट तरला दलाल का किरदार निभाते हुए देखा गया है। पीयूष गुप्ता द्वारा निर्देशित इस बायोग्राफी में भारती आचरेकर, शारिब हाशमी, पूर्णेंदु भट्टाचार्य, राघव बिनानी, वीणा नायर और राजीव पांडे ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 'तरला' ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी 5' पर स्ट्रीम की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महारानी 2 - फोटो : यूट्यूब
'तरला' के अलावा अगर हुमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल, हुमा कुरैशी अपनी प्रसिद्ध वेब सीरीज 'महारानी' के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। ट्विटर पर अपडेट साझा करते हुए, निर्माताओं ने लिखा था कि, 'अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स को वापस लाने और नई कहानी पेश करने का समय आ गया है। महारानी सीजन 3 की शूटिंग शुरू!' इस सीरीज में हुमा के साथ अमित सियाल, विनीत कुमार, कानी कुसरुति, अनुजा साठे और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें