क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी एक बार फिर एक साथ दिखे हैं। राहुल और अथिया के साथ क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और उनकी पत्नी शीतल भी मौजूद रहीं। शीतल ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। फोटो में राहुल, अथिया, रॉबिन और शीतल डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं। तस्वीर में सभी मुस्कुरा रहे हैं।