शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, सागरिका शोना सुमन
- फोटो : instagram/shilpashettians, screenshot from youtube
दूसरी ओर सागरिका शोना सुमन नाम की मॉडल ने राज कुंद्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं और उन पर कार्रवाई की मांग की। सागरिका का कहना है कि राज कुंद्रा इस रैकेट का हिस्सा हैं और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘जितने भी पॉर्न साइट के मालिक हैं और जितनी भी इस तरह की चीजें चल रही हैं इंडस्ट्री में उन्हें खत्म होना चाहिए। पिछले दो तीन दिन से चल रहा है गहना वशिष्ठ को लेकर, अब तो राज कुंद्रा का नाम भी सामने आ चुका है। मैं बस इतना चाहती हूं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए क्योंकि बहुत लोगों की जिंदगी खराब हो रही है।‘