फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gehana Vasisth: एडल्ट वीडियो मामले में गिरफ्तार गहना वशिष्ठ की टीम ने आरोपों से किया इनकार, कहा- ‘पोर्न रैकेट में शामिल नहीं अभिनेत्री’

Mon, 08 Feb 2021 11:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने एडल्ट वीडियो मामले में गिरफ्तार किया है। गहना पर एक वेबसाइट के लिए एडल्ट वीडियो शूट करने और उन्हें अपलोड करने का आरोप है। अब इस मामले में उनकी टीम की ओर से एक बयान जारी किया गया है। गहना की टीम ने अभिनेत्री के पोर्न रैकेट में शामिल होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

2 of 6
गहना वशिष्ठ (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/gehana_vasisth
गहना की टीम ने बयान में कहा कि ‘उन्हें (गहना) एक साल में चार बार दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्थमा की बीमारी है और उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक है। मुंबई पुलिस को मानवीय आधार पर उनके साथ पेश आना चाहिए। वह अपराधी नहीं है। उन्होंने कोई पोर्नोग्राफी का काम नहीं किया है। राज्य को किसी कलाकार या निर्देशक के रचनात्मक और कलात्मक अभिव्यक्ति पर हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।‘
विज्ञापन

3 of 6
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
‘वह दूसरों द्वारा चलाए जा रहे इस कथित पोर्न रैकेट में बिल्कुल भी शामिल नहीं हैं। नवंबर 2019 में वह एक हफ्ते तक वेंटिलेटर पर थीं और मौत को मात देकर बाल-बाल बची हैं। उनका शुगर लेवल 500 से ऊपर है। जब उनकी गिरफ्तारी हुई उनका शुगर लेवल 600 था। उनके निजी डॉक्टर ने बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है।‘

4 of 6
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
‘गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी पूरी तरह से निर्दोष हैं। वह किसी भी तरह के पोर्न रैकेट में शामिल नहीं हैं। अपनी कंपनी जीवी स्टूडियोज की निर्माता और निर्देशक के रूप में उन्होंने केवल ऐसी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है जो कानूनी तौर पर मान्य हैं। कुछ लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें फंसाया जा रहा है।‘
विज्ञापन

5 of 6
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
गहना की टीम ने आगे कहा कि ‘हमें न्यायपालिका और भारतीय कानूनी प्रणाली पर पूरा भरोसा है। दुर्भाग्य से मुंबई पुलिस ने गहना की इरॉटिका (Erotica) फिल्म मेकिंग काम को हार्ड पोर्न के साथ मिला दिया है। कानूनी तौर पर दोनों में फर्क है। हमें उम्मीद है कि कोर्ट से गहना को न्याय मिलेगा।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
बता दें कि वेब सीरीज 'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो शूट करने और अपलोड करने में कथित भूमिका होने के चलते गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य मॉडल, साइड अभिनेत्रियों और कुछ प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी की भी निगरानी कर रही है। जिन पर गिरोह द्वारा शूट की गई एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर संपादित करके अपलोड करने का आरोप है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें