फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gehana Vasisth: गहना वशिष्ठ हुईं कोरोना पॉजिटिव, पोर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने के आरोप में हुईं हैं गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2021 06:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram- @gehana_vasisth
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ कोरोना पॉजिटिव हैं। उनसे पूछताछ करने वाले क्राइम ब्रांच के 6 अधिकारियों को क्वारंटीन किया गया है। गंदी बात फेस एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। गहना पर आरोप हैं कि वे पोर्न वीडियो शूट कर वेबसाइट पर अपलोड करती थीं।
विज्ञापन

2 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram- @gehana_vasisth
जानकारी के मुताबिक 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद ही इस मामले में पूछताछ आगे बढ़ सकेगी। पुलिस की एक टीम गहना के पास से बरामद 36 लाख रुपयों की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि ये पैसे पोर्न वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के जरिए ही आए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : @gehana_vasisth
मुंबई पुलिस के मुताबिक, पॉर्न फिल्म शूटिंग रैकेट में बॉलीवुड से जुड़े कुछ बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इससे पहले मुंबई पुलिस ने पॉर्न फिल्म बनाने वाली एक प्रोडक्शन कंपनी का पर्दाफाश किया था। अब तक कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गहना की गिरफ्तारी भी एक पीड़ित के बयान के बाद हुई।

4 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram- @gehana_vasisth
खबरों की मानें तो गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। हालांकि गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया है। गहना की टीम ने बयान में कहा कि ‘उन्हें (गहना) एक साल में चार बार दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्थमा की बीमारी है और उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक है। मुंबई पुलिस को मानवीय आधार पर उनके साथ पेश आना चाहिए। वह अपराधी नहीं है। उनका इन पोर्न वेबसाइट्स से कोई लेना देना नहीं है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram- @gehana_vasisth
पुलिस ने रॉया खान उर्फ यासमीन को भी गिरफ़्तार किया। बताया जा रहा है कि वो इस पूरे गैंग की मास्टरमाइंड है। जांच में पता चला है कि गहना स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को पैसे का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। इतना नही नहीं वह इन एक्टर्स को एक शूट के बदले 20 हजार रुपये देती थी। बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी के शो ‘गंदी बात’ से फेमस हुई थीं। इसके अलावा उन्होनें हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें