फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल की जाह्नवी ने दिया था शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, 15 साल पुराना वीडियो आया सामने

Tue, 12 Jun 2018 06:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
jhanvi kapoor
सोमवार का दिन जाह्नवी कपूर के लिए बहुत बड़ा और खास रहा। उनकी पहली फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है और फैंस ट्रेलर को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
jhanvi kapoor
हर तरफ जाह्नवी की चर्चा हो रही है ऐसे में एक वीडियो और वायरल हो रहा है जो आपको काफी पुराने दिनों की याद दिलाने वाला है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर, शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड देती नजर आ रही हैं। शाहरुख को ये अवॉर्ड फिल्म देवदास के लिए मिला था। देवदास 2002 में रिलीज हुई थी। वीडियो में जाह्नवी पापा बोनी कपूर और प्रिटी जिंटा के साथ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
dhadak
जाह्नवी इस वीडियो में शाहरुख खान को अवार्ड से सम्मानित करती हुई दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी की उम्र यहां सिर्फ 7 से 8 साल ही लग रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर जाह्नवी खुशी फैन क्लब पर पोस्ट किया गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
dhadak
'धड़क' अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें