बॉलीवुड में तैमूर के बाद जिस स्टारकिड की सबसे ज्यादा चर्चा होती है वो अबराम हैं। अबराम पेपराजी के सामने वैसे तो काफी शर्मीले हैं लेकिन यहां बिंदास अंंदाज में तस्वीरें खिंचवाई हैं। शाहरुख अक्सर अबराम के साथ स्पॉट होते हैं। जहां उनकी और बेटे के बीच बॉन्डिंग साफ दिखती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
shah rukh khan, abram
- फोटो : social media
शाहरुख बेटे को लेकर लंदन से मंगलवार को लौटे हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अब एक बार फिर गौरी खान ने शाहरुख खान और अबराम के साथ की तस्वीरें शेयर कीं। अबराम और शाहरुख ने एक जैसी ड्रेस पहन रखी है और दोनों एक दूसरे की कॉपी लग रहे हैं। दोनों ने सिर पर फेदर्स जैसा कुछ पहन रखा है। शाहरुख के इस अजीब लुक को देखकर साफ पता चलता है कि बेटे की ख्वाहिश को पूरी करने लिए वो कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
shah rukh khan, abram
- फोटो : social media
तस्वीर शेयर करते हुए गौरी ने कैप्शन में जो लिखा है उससे पता चलता है कि दोनों एक फ्रेंच स्काई रिजॉर्ट में हैं। अभी हाल ही में शाहरुख के बड़े बेटे अबराम ने भी फ्रांस से तस्वीरें शेयर की थीं।
4 of 5
abram
- फोटो : social media
शाहरुख खान को जब भी अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच समय मिलता है वह अपने परिवार के साथ एन्जॉय करते हैं। इससे पहले शाहरुख और अबराम की एक फोटो वायरल हुई थी, इसमें शाहरुख का अपने बेटे के लिए खूब सारा प्यार दिख रहा है।
मशहूर फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में शाहरुख और अबराम साथ खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों जिपर टैंट से झांक रहे हैं। अबराम सामने की तरफ देख रहे हैं जबकि शाहरुख उन्हें निहार रहे हैं।