बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। गौहर ने मशहूर कोरियोग्राफर जैद दरबार से शादी की है और शादी के बाद से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों गौहर सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि गौहर खान ने पिछले साल 2020 में 25 दिसबंर को जैद दरबार से शादी रचाई थी। दोनों की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इन दिनों गौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा रहा है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।