फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shantanu Maheshwari: गंगूबाई काठियावाड़ी फेम अभिनेता का बैंक अकाउंट हुआ हैक, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Tue, 30 Jan 2024 07:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शांतनु माहेश्वरी - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी  में अपनी अदाकारी से लोगों के बीच खास पहचान बनाने वाले अभिनेता शांतनु माहेश्वरी घोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ एक चौंकाने वाली घटना साझा की। 
Tripti Dimri: 'एनिमल' से पहले तृप्ति डिमरी को ऐसे मिली थी पहचान, ओटीटी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
विज्ञापन

2 of 5
शांतनु माहेश्वरी - फोटो : इंस्टाग्राम
शांतनु ने धोखाधड़ी की घटना का पूरा विवरण अपने लाखों फैंस के साथ शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने सभी लोगों से इस प्रकार के स्कैम से सावधान रहने की अपील भी की है। अपने पोस्ट में शांतनु ने खुलासा किया कि उनके बैंक खाते पर उनकी जानकारी के बिना एक कार्ड बनाया गया था। मामला तब और ज्यादा बद से बदतर हो गया जब उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी, फोन नंबर और पता भी उनकी जानकारी के बिना बदल दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
शांतनु माहेश्वरी - फोटो : इंस्टाग्राम
अपना अविश्वास व्यक्त करते हुए शांतनु ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अविश्वसनीय। मेरा बैंक खाता के साथ धोखधड़ी की गई, मेरी जानकारी के बिना एक कार्ड बनाया गया और मुझे कोई ओटीपी प्राप्त नहीं हुआ और मेरा पंजीकृत ईमेल और फोन नंबर बिना किसी सत्यापन के बदल दिया गया।'' पोस्ट में उन्होंने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए संबंधित लोगों की प्रशंसा भी की।

4 of 5
शांतनु माहेश्वरी - फोटो : इंस्टाग्राम
शांतनु माहेश्वरी मनोरंजन इंडस्ट्री का एक प्रमुख चेहरा हैं। उन्होंने फिक्शन शो, रियलिटी टीवी, वेब शो, संगीत वीडियो और फिल्मों से लोगों पर अपनी छाप छोड़ी है। करियर में इतनी सफलता हासिल करने के बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना याद दिलाती है कि जानी-मानी हस्तियां भी साइबर खतरों से अछूती नहीं हैं। इससे पहले कई जानी मानी हस्तियां साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शांतनु माहेश्वरी - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2017 में शांतनु ने बड़े पर्दे पर कदम रखा था। समथिंग लव लाइक उनकी पहली थी। इसके बाद वे 2020 में स्पेशल डे फिल्म में नजर आए। साल 2022 में उनकी करियर की सबसे बड़ी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे अफसान रज्जाक की भूमिका में नजर आए थे। वे जल्द ही अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था में भी दिखेंगे।
Ashok Saraf: दिग्गज मराठी अभिनेता अशोक सराफ को मिलेगा 'महाराष्ट्र भूषण', मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे ने किया एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें