फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangsters Movies: सत्या से लेकर शूटआउट एट लोखंडवाला तक, गैंगस्टर पर आधारित फिल्मों को दर्शकों ने किया खूब पसंद

Tue, 03 Sep 2024 12:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई स्त्री 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म में हंसाने के बाद वह जल्द ही एक्शन करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मालिक का पोस्टर जारी किया गया, जिसमें वह जीप पर खडे होकर हाथ में एके 47 लिए नजर आए थे। राजकुमार का गैंगस्टर अवतार देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन गैंगस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
विज्ञापन

2 of 5
सत्या - फोटो : यूट्यूब
सत्या 
राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सत्या में मनोज बाजपेयी और जेडी चक्रवर्ती मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म गैंगस्टर के निजी जिंदगियों की कहानी बयां करती है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। साल 1998 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही। 
विज्ञापन

3 of 5
वास्तव - फोटो : यूट्यूब
वास्तव
संजय दत्त की फिल्म वास्तव उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था। फिल्म की कहानी और संजू बाबा की अदाकारी दर्शकों को खूब भायी थी। साल 1999 में आई इस फिल्म में वह एक गैंगस्टर की भूमिका में लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे।

4 of 5
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : यूट्यूब
गैंग्स ऑफ वासेपुर
फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को अनुराग कश्यप के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म कहा जा सकता है। उनकी इस फिल्म ने कई सितारों की किस्मत के सितारे बदल डाले। साल 2012 में आई यह गैंगस्टर फिल्म अब कल्ट का दर्जा हासिल कर चुकी है।
Siddique: यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता सिद्दीकी, अग्रिम जमानत की लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शूटआउट एट लोखंडवाला - फोटो : यूट्यूब
शूटआउट एट लोखंडवाला
इस लिस्ट में शूटआउट एट लोखंडवाला का नाम भी शामिल है। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आए थे। फिल्म गैंगस्टर बने विवेक ओबेरॉय का अभिनय लोगों को खूब पसंद आया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें