गणेश चतुर्थी का पावन पर्व आज से शुरू हो गया है । इस मौके पर मुंबई में गणपति बप्पा के नारे गली-गली में गूंज उठे हैं । बॉलीवुड सेलेब के घर में भी गणपति का आगमन शुरू हो गया है । गणेश चतुर्थी पर हर साल आरके स्टूडियो दुल्हन की तरह सजाया जाता है । पूरा कपूर खानदान इस मौके पर इकट्ठा होता है और ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश की स्थापना होती है ।
विज्ञापन
2 of 7
rk studio
मुंबई के चेंबूर से नाचते-गाते कपूर खानदान के लोग आरके स्टूडियो पहुंचते हैं । हाल ही में खबर आई थी कि आरके स्टूडियो बिकने जा रहा है। कपूर भाइयों रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर ने मिलकर इसे बेचने का फैसला लिया है ।
विज्ञापन
3 of 7
rk studio
इसको देखते हुए ऐसा लग रहा था कि इस बार आरके स्टूडियो में गणेश चतुर्थी नहीं मनाई जाएगी । इस बारे में ऋषि ने कहा था कि भले ही स्टूडियो बिकने जा रहा हो लेकिन गणेश उत्सव हमेशा की तरह मनाया जाएगा । पिछले साल रणबीर और ऋषि कपूर ने आरके स्टूडियो पहुंच गणेश स्थापना करवाई थी ।
4 of 7
rk studio
इस बारे में रणधीर कपूर ने भी पिंकविला डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, 'गणेश उत्सव वैसे ही मनाया जाएगा जैसे हर साल कपूर खानदान मनाता है ।' इस मौके पर गणेश उत्सव मनाते हुए कपूर फैमिली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं ।
विज्ञापन
5 of 7
rk studio
बता दें कि 70 साल पुराने ऐतिहासिक RK Studio को कपूर फैमिली ने मिलकर बेचने का फैसला लिया है । लंबे समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था । साथ ही पिछले साल 16 सितंबार को इस स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी । इसके बाद से तो स्टूडियो को फिल्म मेकर्स ने लेना बंद कर दिया ।
विज्ञापन
6 of 7
rk studio
ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं होगा। स्टूडियो बेचने के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि ईस्टर्न मुंबई में बना ये स्टूडियो अब फिल्मकारों की पसंद नहीं रहा। हालांकि ये स्टूडियो अभी भी बॉलीवुड की कई सुनहरी यादें अपने अंदर समेटे हुए है ।
ऋषि कपूर ने बताया था कि फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में पद्मिनी द्वारा पहने गए गहने और कपड़ो को भी इसी स्टूडियो में सहेज कर रखा गया था। यह उनके पिता की विरासत थी और यह एक खजाना था। जब तक राज कपूर जिंदा रहे तब तक इस स्टूडियो में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज होली खेलने आते थे ।