मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद सलमान खान के भाई अरबाज का नाम लगातार जॉर्जिया एंड्रियानी से जुड़ रहा है। इन दोनों को अक्सर एक दूसरे के बाद समय बिताते हुए देखा गया। कहा जा रहा है अरबाज इन दिनों जार्जिया को डेट कर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस गणेशोत्सव के दौरान अरबाज अपनी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। यहां तक कि जॉर्जिया का परिवार खान परिवार से मुलाकात भी कर सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
Arbaaz Khan
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्जिया एंड्रियानी का परिवार अरबाज खान के परिवार से मिलने के लिए मुंबई में स्थित उनके घर गैलेक्सी अपॉर्टमेंट आने वाला है। जॉर्जिया इटली से ताल्लुक रखती हैं। सूत्रों की मानें को अरबाज जॉर्जिया के साथ अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Georgia Andriani
दरअसल, हर साल सलमान खान भी घर में गणपति लेकर आते हैं। इस बीच रिपोर्ट में कहा गया है कि अरबाज ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिया और उनके परिवार को इस उत्सव में शरीक होने का न्योता दिया है। कहा जा रहा है अरबाज चाहते हैं कि जॉर्जिया का परिवार उनके परिवार के साथ कुछ समय बिताए। अगर ऐसा होता है तो इतना तो साफ हो गया है कि अरबाज अपने रिश्ते को लेकर गंभीर है और उसे आगे ले जाना चाहते हैं।
4 of 5
Georgia Andriani
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि अरबाज जॉर्जिया को बॉलीवुड में एंट्री भी करा सकते हैं। फिलहाल जो भी हो इतना तो तय है कि अरबाज ने मलाइका से अलग होने के बाद अपना घर दोबारा बसाने की पूरी प्लानिंग कर ली है। मलाइका की बात करें तो हाल ही में उन्हें अर्जुन कपूर के साथ 'लैक्मे फैशन वीक 2018' के दौरान एक साथ बैठे देखा गया था। पहले भी दोनों के अफेयर की खबर से कपूर और खान परिवार में खलबली मच गई थी।
अरबाज से तलाक की वजह भी अर्जुन को ही माना जा रहा था । उस वक्त खान परिवार खासकर सलमान अपनी भाभी मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के बारे में सुनकर बहुत नाराज हुए थे । वहीं अर्जुन के पिता बोनी कपूर को भी दोनों के रिश्ते से ऐतराज था। दिलचस्प बात यह है कि मलाइका से तलाक होने के बाद भी अरबाज और मलाइका को एक साथ कई बार देखा गया था।