देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार को महाराष्ट्र में बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है। हर गली-मोहल्ले में गाजे-बाजे के साथ गणपति विराजमान होते हैं। 10 दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद उनका विसर्जन कर दिया जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी धूमधाम से बप्पा का घर में स्वागत करते हैं। वह अपने घरों में गणपति की मूर्ति स्थापित करते हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई टीवी और फिल्मी सितारों के घर गणपति का आगमन हो चुका है। किसी ने पंडाल सजाकर तो किसी ने मोदक बनाकर अपने घर में बप्पा को पनाह दी है।