फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022: इन सितारों के घर पधारे गजानन, पंडाल से लेकर मोदक तक ऐसे हुआ बप्पा का स्वागत

Wed, 31 Aug 2022 12:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स के घर गणेशोत्सव - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार को महाराष्ट्र में बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है। हर गली-मोहल्ले में गाजे-बाजे के साथ गणपति विराजमान होते हैं। 10 दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद उनका विसर्जन कर दिया जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी धूमधाम से बप्पा का घर में स्वागत करते हैं। वह अपने घरों में गणपति की मूर्ति स्थापित करते हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई टीवी और फिल्मी सितारों के घर गणपति का आगमन हो चुका है। किसी ने पंडाल सजाकर तो किसी ने मोदक बनाकर अपने घर में बप्पा को पनाह दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी पिछले कई साल से गणपति उत्सव मना रही हैं। शिल्पा के घर में गणेश स्थापना की पुरानी परंपरा है। अभिनेत्री हर साल मुंबई के लालबाग गणपति से बप्पा की ईको फ्रेंडली मूर्ति अपने घर लेकर आती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हालांकि इस बार शिल्पा के घर पर बप्पा का आगमन सोमवार को हुआ था।
 
विज्ञापन

3 of 6
अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया
खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता अर्जुन बिजलानी ने गणेश चतुर्थी के ठीक एक दिन पहले गणपति का बड़े ही भव्य तरीके से स्वागत किया है। वह अपनी पत्नी नेहा के साथ विनायक को अपने घर लेकर आए। 

4 of 6
राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी स्टार राहुल वैद्य के घर में भी बप्पा का आगमन हो चुका है। इस बार राहुल ने गणपति का स्वागत अकेले ही किया है, उनके साथ पत्नी दिशा परमार नहीं नजर आईं।

विज्ञापन

5 of 6
रोहिताश गौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सुपरहिट शो भाभी जी घर पर हैं में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले अभिनेता रोहिताश गौड़ ने भी अपने घर बप्पा का धूमधामस से स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बप्पा के आगे हाथ जोड़ते हुए तस्वीर साझा की  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देबीना और गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
देबीना और गुरमीत चौधरी भी अपने घर बप्पा को ले आए हैं। दोनों ने गणपति का स्वागत काफी भव्य तरीके से किया। बता दें कि देबीना इस समय प्रेग्नेंट हैं और ये जोड़ी एक बार फिर मम्मी-पापा बनने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें