फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत गंभीर: दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं गहना वशिष्ठ, पॉर्न वीडियो मामले में हुई थीं गिरफ्तार

Tue, 06 Jul 2021 06:52 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गहना वशिष्ठ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पॉर्न वीडियो की गिरफ्तारी के मामले में लंबे वक्त से चर्चा में रहीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक मीडिया चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक तीन जुलाई को अचानक गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद तुरंत ही उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हाल ही में मिली खबर के मुताबिक गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने के बाद अब उनके लंग्स ने भी काम करना बंद कर दिया है, जिसके बाद उन्हें कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया है। कार्डियोपल्मोनरी बाईपास एक तरह की तकनीकी होती है जिसमें एक तरह की मशीन लगाई जाती है जिसे हार्ट लंग भी कहते हैं। 

प्रवक्ता फ्लिन रेमेडियोस ने की खबर की पुष्टि

रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने की खबर की पुष्टि उनके प्रवक्ता फ्लिन रेमेडियोस ने की है। उन्होंने बताया गहना की हालत बहुत ही गंभीर है और उन्हें मशीन पर रखा गया है।फ्लिन रेमेडियोस ने बताया कि सोमवार को गहना की हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन अचानक ही उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई।  फ्लिन रेमेडियोस के कहा  मेरी अब तक उनसे मुलाकात नहीं हुई है। उनके मुताबिक गहना अभी बिलकुल भी बातचीत की हालत में नहीं हैं और उनकी हालत काफी गंभीर हैं। मैं उनसे मिलने हॉस्टिपल में जाऊंगा जब आगे की जानकारी दूंगा। रिपोर्ट्स की माने तो गहना को इससे पहले भी एक बार दिल का दौरा पड़ चुका है। गहना का इलाज करने वाले  डॉक्टर प्रणव काबरा का कहना है कि गहना को ये दूसरी बार स्ट्रोक आया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram- @gehana_vasisth
पॉर्न वीडियो वेबसाइट पर किया था अपलोड

गहना वशिष्ठ उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक पॉर्न वीडियो शूट करके उसे अपलोड किया था। इस मामले में फरवरी में गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी भी हुई थी।  फरवरी में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल की हिरासत में मौजूद गहना वशिष्ठ और उनके रैकेट को मड आइलैंड में स्थित एक बंगले से रेड पड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब करीब पांच महीनों के बाद उन्हें मुंबई के दिंडोशी सत्र न्यायालय ने जमानत दे दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही वह जमानत पर बाहर आईं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
पैसों का देती थी लालच

जांच में पता चला था कि गहना संघर्ष करने आए एक्टर्स को पैसे का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। इतना ही नहीं वह इन एक्टर्स को एक शूट के बदले 20 हजार रुपये देती थी। पुलिस का शक था कि गहना के तीन बैंक अकाउंट में जमा 36 लाख रुपये पोर्न वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के जरिए ही आए थे ।
 

4 of 5
गहना वशिष्ठ
सीरियल के नाम पर बनती थी पॉर्नोग्राफी

उनकी इस वेबसाइट पर कंटेंट लेने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है। पुलिस ने इस मामले में गहना से काफी पूछताछ की। गहना पर 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग करने के बाद अपनी वेबसाइट्स पर अपलोड करने का आरोप लगा था।गहना वशिष्ठ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें साझा करतीं हैं। खबरों की मानें तो गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। हालांकि गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
एकता कपूर के शो 'गंदी बात' से मिला फेम

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिमरी गांव में हुआ है। गहना को शुरू से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि थी। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया है। गहना कई एड फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।इसके अलावा गहना ने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी के शो 'गंदी बात' से फेम मिला।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें