फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए उन 10 कलाकारों से जो पर्दे पर बने बापू, बेन किंग्सले से पहले ये भारतीय कलाकार बना था 'गांधी'

Fri, 02 Oct 2020 12:53 PM IST
shrilata biswas रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
महात्मा गांधी के किरदार में दिखे ये अभिनेता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश के राष्ट्रपिता यानी मोहनदास करमचंद गांधी का जीवन और व्यक्तित्व दुनिया भर के लिए एक प्रेरणा रहा है। देश में उन्हें बापू, महात्मा और अहिंसा के पुजारी नाम से भी जाना जाता है। उनके कहे शब्दों का लोगों पर गहरा असर होता था इसलिए वह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हर एक देशवासी का नेतृत्व करते रहे। गांधी के विचारों और उनके कृत्यों को आज भी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाता है ताकि उनसे सीख लेकर वह बच्चे भी देश का भविष्य उज्जवल कर सकें। गांधी के उपकारों को देश भूल न जाए इसलिए समय-समय पर टीवी और फिल्मों में कलाकार उनके किरदारों को निभाते रहते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन से कलाकारों ने पर्दे पर महात्मा गांधी का किरदार कब कब निभाया?
विज्ञापन

2 of 11
जेएस कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलाकार : जेएस कश्यप
फिल्म : नाइन ऑवर्स टू रामा (1963)

महात्मा गांधी का किरदार सबसे पहले पर्दे पर जेएस कश्यप ने ही निभाया। इस फिल्म की कहानी काल्पनिक है जो स्टेनली वोलपर्ट के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित है। फिल्म के केंद्र में महात्मा गांधी के साथ उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को भी रखा गया है। जेएस कश्यप को छोड़कर बाकी सभी कलाकार फिल्म में हॉलीवुड से आए।
विज्ञापन

3 of 11
बेन किंग्सले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलाकार : बेन किंग्सले
फिल्म : गांधी (1982)

हॉलीवुड की यह फिल्म महात्मा गांधी की बायोग्राफी ही रही। यहां महात्मा गांधी के किरदार में बेन किंग्सले नजर आए। फिल्म गांधी पर बनी और हॉलीवुड ने बनाई। इसके लिए उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के सबसे बड़े सम्मान ऑस्कर पुरस्कार को भी जीता। फिल्म के बाकी किरदारों के लिए कई देसी कलाकारों को इसमें शामिल किया गया। इन कलाकारों में रोहिणी हट्टंगड़ी, अमरीश पुरी, ओम पुरी और सईद जाफरी मुख्य हैं।

4 of 11
फिल्म सरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलाकार : अन्नू कपूर
फिल्म : सरदार (1993)

विजय तेंदुलकर की लिखी और केतन मेहता के निर्देशन में बनी इस ड्रामा फिल्म में अन्नू कपूर महात्मा गांधी के किरदार में नजर आए। यह फिल्म सरदार बल्लभ भाई पटेल पर आधारित है जिनका किरदार परेश रावल ने निभाया है। फिल्म सरदार पर आधारित है इसलिए ज्यादा ध्यान उन्हीं पर केंद्रित किया गया है। फिल्म बताती है कि किस तरह सरदार, महात्मा गांधी की नीतियों और उनका मजाक उड़ाते हैं। हालांकि, बाद में उन्हें उनके साथ जुड़ना ही पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 11
रजित कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलाकार : रजित कपूर
फिल्म : द मेकिंग ऑफ द महात्मा (1996)

यह फिल्म महात्मा गांधी का जीवन उस समय से दिखाना शुरु करती है जब वह एक बैरिस्टर बनने की कोशिश कर रहे थे। फिर आगे पता चलता है कि वह किस तरह देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बन जाते हैं। फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है और गांधी बने हैं रजित कपूर। इस किरदार के लिए रजित कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

6 of 11
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलाकार : नसीरुद्दीन शाह
फिल्म : हे राम (2000)

इस फिल्म को लिखने से लेकर निर्माण और निर्देशन का सारा काम तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता कमल हासन ने किया है। फिल्म की ज्यादातर कहानी देश के विभाजन और महात्मा गांधी की हत्या के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म में गांधी का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया है। यहां पहली बार देखा गया कि गांधी का किरदार निभाने वाला कोई कलाकार गुजराती में बात कर रहा था। लंबी कहानी के चलते बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन

7 of 11
डॉ बाबासाहेब अंबेडकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलाकार : मोहन गोखले
फिल्म : डॉ बाबासाहेब अंबेडकर (2000)

जब्बार पटेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार को नकारात्मक दिखाया है। फिल्म में बताने की कोशिश की गई है कि किस तरह उन्होंने अपने सिद्धांतों और नीतियों का इस्तेमाल देश के लिए बनने वाले संविधान के खिलाफ किया। लोग महात्मा के साथ थे इसलिए देश के संविधान में उसी वक्त कुछ अनचाहे बदलाव करने पड़े। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता ममूटी ने इस फिल्म में बाबासाहेब अंबेडकर का किरदार निभाया है। और महात्मा गांधी बने मोहन गोखले।

8 of 11
सुरेंद्र राजन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलाकार : सुरेंद्र राजन
फिल्म : वीर सावरकर (2001), द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002), बोस- द फॉरगॉटेन हीरो (2004), द लास्ट डे ऑफ द राज (2007) और बोस- डेड/अलाइव (2017)

यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं लेकिन अभिनेता सुरेंद्र राजन ने पर्दे पर सबसे ज्यादा बार महात्मा गांधी का किरदार निभाया है। इसमें शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और फिल्में भी शामिल हैं। उन्होंने जिन प्रोजेक्ट्स में महात्मा गांधी का किरदार निभाया है, उनका ध्यान महात्मा के किरदार पर केंद्रित नहीं रहा। लोगों को उनके महात्मा गांधी के निभाए हुए किरदार शायद याद न हों लेकिन 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' फिल्म में मकसूद का किरदार निभाने वाले अभिनेता तो जरूर याद होंगे जो फर्श को साफ करते हुए पाए जाते हैं।

9 of 11
दिलीप प्रभावलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलाकार : दिलीप प्रभावलकर
फिल्म : लगे रहो मुन्ना भाई (2006)

यहां गांधी का कोई बहुत बड़ा किरदार नहीं है। लेकिन, दुनिया को दी गई उनकी सीख, विचारों और उनके सिद्धांतों को इस फिल्म के मुख्य कलाकार संजय दत्त के किरदार मुन्ना भाई के जरिए दिखाया गया है। मुन्ना भाई को गांधी की सीख कुछ कुछ याद आती हैं जिन्हें दूसरे लोग सिर्फ उसका वहम मानकर अनदेखा करते हैं। इस फिल्म में गांधी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया है। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

10 of 11
दर्शन जरीवाला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलाकार : दर्शन जरीवाला
फिल्म : गांधी माई फादर (2007)

महात्मा गांधी के जीवन पर बनी इस फिल्म का निर्माण अभिनेता अनिल कपूर ने किया है। यह फिल्म गांधी के राजनीतिक जीवन को नहीं, बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन को दिखाती है। फिल्म बताती है कि दुनिया के लिए राष्ट्रपिता कहलाने वाले महात्मा के संबंध अपने खुद के बेटे के साथ कैसे थे? फिरोज अब्बास खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गांधी का किरदार दर्शन जरीवाला ने और गांधी के बेटे हरीलाल गांधी का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है।
विज्ञापन

11 of 11
नीरज काबी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलाकार : नीरज काबी
फिल्म : टीवी सीरीज 'संविधान- द मेकिंग ऑफ द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया' (2014) और वायसरायज हाउस (2017)

अंतरराष्ट्रीय सिनेमा, हिंदी सिनेमा और रंगमंच के कलाकार अभिनेता नीरज काबी ने अपने पूरे करियर में दो बार पर्दे पर महात्मा गांधी का किरदार निभाया है। एक बार वह महात्मा गांधी बने टीवी की मिनी सीरीज के लिए। 10 एपिसोड में बनी यह सीरीज संविधान के निर्माण की प्रक्रिया दिखाने के लिए बनाई गई है। इसमें भीमराव अंबेडकर का किरदार अभिनेता सचिन खेडेकर ने निभाया है। वहीं, दूसरी बार नीरज महात्मा गांधी बने ब्रिटिश इंडियन ड्रामा फिल्म 'वायसरायज हाउस' में। देश में इस फिल्म को 'पार्टीशन- 1947' के नाम से रिलीज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें