गदर 2
- फोटो : social media
फिल्म का एक-एक डायलॉग भारतीयों में जोश पैदा कर रहा है और फैंस के उत्साह को और बढ़ा रहा है। ट्रेलर में उत्कर्ष और सिमरत की प्रेम कहानी की झलक भी देखने को मिली है। आपको बता दें, 'गदर 2' के ट्रेलर को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनिल शर्मा निर्देशित यह एक्शन से भरपूर फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के अलावा मनीष वाधवा, लव सिन्हा, गौरव चोपड़ा जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।