बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे हैं। फैंस लंबे अरसे के बाद सनी और अमीषा पटेल की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। पिछले दिनों अभिनेता के बेटे करण देओल ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी रचाई थी। अभिनेता ने बेटे की शादी को काफी एंजॉय किया था। अब काफी समय के बाद सनी ने खुलासा किया है कि कैसे करण ने दृशा से उन्हें मिलवाया था।