गदर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी में ही बनी और रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ और ‘गदर 2’ के अलावा इस क्लब में दूसरी भाषाओं में बनी और हिंदी में रिलीज हुई दो और फिल्में ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ 2’ भी शामिल हैं। हिंदी सिनेमा से अब तक सिर्फ दो हीरो संजय दत्त और शाहरुख खान इस सूची में शामिल थे। हीरोइनों में सिर्फ दीपिका पादुकोण के नाम ही ये सेहरा अब सजा रहा है, अब इस क्लब में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा, अमीषा पटेल और सिमरत कौर की भी एंट्री हो गई है।