गदर 2 की शूटिंग के दौरान शबीना खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'गदर 2' के सभी गाने शबीना खान ने कोरियोग्राफ किए हैं, लेकिन 'मैं निकला गड्डी लेके' और 'उड़ जा काले कावा' की कोरियोग्राफी को लेकर उनकी खूब चर्चा हो रही है। शबीना खान कहती हैं, 'दोनों गाने रिलीज होने के बाद से मेरे पास फोन कॉल और एसएमएस की बाढ़ आ गई है। लोगों को यह गाने खूब पसंद आ रहे हैं, इस बात को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मेरी हमेशा से सोच यही रही है कि गाने कैसे भी हो, उसमे सौ फीसदी से ज्यादा मेहनत करती हूं। अच्छा काम करना मेरा एकमात्र एजेंडा है, इसी से सफलता और प्रशंसा मिलती है।'