फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 31: 'अनुपमा' के आगे सबके दांव फेल, 'ये रिश्ता' को मिला अभिनव की मौत का फायदा, यहां देखें TRP रिपोर्ट

Thu, 10 Aug 2023 03:48 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल्स के ट्विस्ट और बदलती कहानी को जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते है। इसी के साथ मेकर्स से लेकर ऑडियंस तक... हर हफ्ते इन पॉपुलर शोज की टीआरपी रेटिंग जानने का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि उनका फेवरेट सीरियल टीआरपी लिस्ट में किस पोजिशन पर है। फिलहाल इस हफ्ते की भी टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। चलिए यहां जानते हैं इस वीक किस शो ने नंबर 1 की पोजिशन हासिल की है और कौन सा शो टीआरपी लिस्ट से आउट हो गया है।
विज्ञापन

2 of 7
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमा
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो अनुपमा के लिए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इसे तो टॉप करने की आदत हो गई है। पिछले कई हफ्तों से ये शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे चल रहा है। इन दिनों शो में ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखाए जा रहे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को इस वक्त का ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। शो को इस हफ्ते 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ये रिश्ता क्या कहलाता है शो टीआरपी में दूसरा स्थान पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहा है। शो की कहानी इस वक्त दर्शकों को बांधे हुए हैं। शो में बहुत जल्द नए ट्विस्ट आने वाले हैं। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ स्टारर टीवी शो ने अपनी रेटिंग 2.2 बरकरार रखी है। आने वाले एपिसोड में अभिनव शर्मा का ट्रैक खत्म होने से टीआरपी में बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल लिस्ट में इस शो को दूसरी पोजिशन हासिल हुई है।

4 of 7
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम हैं किसी के प्यार में
सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी में सई और विराट की बेटी सवि के सपनों की राह में कई अड़चनें आई। लेकिन आखिरकार उसका आईएएस बनने की तरफ सपना पूरा होने की तरफ कदम बढ़ गया है। वहीं इस सपने की तरफ ईशा अपना सपोर्ट सवि को देती दिख रही है। लेकिन आने वाले एपिसोड में ईशान का गुस्सा बढ़ता हुआ दिखने वाला है जब उसकी मां ईशा, सवि का सपोर्ट करती दिखेगी, जिसका नया प्रोमो देख फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ने वाला है। इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी प्यार अपनी दूसरे नंबर की पोजीशन पाने में असफल रहा है। शो को इस हफ्ते 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : social media
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
टॉप 5 में सबसे पॉपुलर सिटकॉम में से एक को देखना शो के फैंस के लिए एक ट्रीट है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है। इस सीरियल का हर किरदार दर्शकों के दिलों में बसता है। वहीं, तमाम विवादों से घिरे इस कॉमेडी शो ने 1.9 की रेटिंग बरकरार रखी है और लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

6 of 7
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें
इस हफ्ते के टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखा जा रहा है। कई सप्ताह से टीवी का पॉपुलर शो 'ये है चाहतें', जहां चौथे स्थान पर बना हुआ था। वहीं , इस हफ्ते शो पाचंवे स्थान पर खिसक गया है। दर्शकों को यह शो काफी पसंद आ रहा है। वहीं, इस हफ्ते शो को 1.8 इम्प्रेशंस मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज:
 
   सीरियल का नाम         व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6. फालतू  1.8
7. कुंडली भाग्य 1.8
8. भाग्य लक्ष्मी 1.8
9. शिव शक्ति: ताप त्याग तांडव  1.8 
10. इमली 1.7

यह भी पढ़ें: डूरंड कप के एंथम ‘भिड़े’ में शामिल हुए विक्की कौशल, बोले- मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें