फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 3: 'गदर 2' की दस्तक के साथ ही 'गदर 3' की चर्चा शुरू, उत्कर्ष शर्मा ने अगली किस्त को लेकर दिया बड़ा हिंट

Fri, 11 Aug 2023 07:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गदर 2 - फोटो : social media
सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गदर 2' आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह बनकर पाकिस्तानियों के सामने सिंह की तरह दहाड़ते नजर आ रहे हैं। थिएटर में यह और भी खास तब बन जाती है, जब कंधे से कंधा मिलाकर  उनका रील लाइफ बेटा जीते यानी उत्कर्ष शर्मा देते हैं। फिल्म को समीक्षकों से लेकर लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। एक तरफ जहां 'गदर 2' स्क्रीन पर अभी अपना जादू बिखेरना शुरू ही किया है, वहीं दूसरी ओर उत्कर्ष शर्मा ने फिल्म की तीसरी किस्त को लेकर एक हिंट दिया है। चलिए जानते हैं कि क्या 'गदर 3' बनने वाली है?  
विज्ञापन

2 of 5
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गदर 2' के साथ सनी देओल ने बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की है और उनके प्रशंसक उन्हें अपने पसंदीदा एक्शन अवतार में वापस देखना पसंद कर रहे हैं। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर 2' को जनता और आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म देखने वाले पुराने जमाने के रॉ एक्शन की वापसी का जश्न मना रहे हैं। 22 साल पुराने गदर का सीक्वल दिल जीत रहा है और अगर गदर 2 ब्लॉकबस्टर हो जाती है, तो फैंस गदर की तीसरी किस्त की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि ऐसा कुछ अनिल शर्मा के बेटे और अभिनेता उत्कर्ष शर्मा का कहना है। 
Bollywood Actress: खुद को फिट रखने के लिए जमकर वर्कआउट करती हैं ये एक्ट्रेस, स्लिम-टोंड बॉडी से करती हैं घायल
विज्ञापन

3 of 5
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी देओल के साथ-साथ 'गदर 2' में चरण जीत सिंह उर्फ जीते का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा की भी जमकर तारीफ हो रही है। सभी अनिल शर्मा के बेटे के अभिनय से लेकर एक्शन स्किल्स तक के मुरीद हो गए हैं। इस बीच हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उत्कर्ष ने फ्रेंचाइजी के भविष्य पर किए गए सवाल का जवाब दिया। उत्कर्ष ने 'गदर 3' के बनने की संभावना के बारे में बात करते हुए खुलासा किया और कहा, 'अभी पता नहीं, लेकिन एक बार शक्तिमान जी ने इसका जिक्र छेड़ा जरूर था। पता नहीं वो कहानी कब ओके होगी।' 
AR Rahman: चेन्नई से मुंबई क्यों नहीं आना चाहते एआर रहमान? 'अंडरवर्ल्ड माफिया कलचर' का नाम लेकर किया खुलासा

4 of 5
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
'गदर 3' के बारे में मजाक करते हुए उत्कर्ष शर्मा ने कहा, '20 साल लग गए इस कहानी को। तो गदर 3 मैं पता चले कि जीते के भी बच्चे हो जाएं और दादा, बेटा और पोते सब मिल के एक्शन करते हुए दिखें।' मजाक से हटकर उत्कर्ष ने खुलासा किया कि फिल्म के लेखक के पास 'गदर 3' के लिए एक आइडिया है। इतना ही नहीं अभिनेता का मानना है कि गदर में अगली बड़ी फ्रेंचाइजी के रूप में आगे बढ़ने की क्षमता है।
Gadar 2 Review: सनी देओल का बॉक्स ऑफिस पर चला हथौड़ा, मनीष वाधवा और जूनियर शर्मा के अभिनय का उत्कर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
'गदर 2' की कहानी वहीं से शुरू होने की बात कही जा रही है जहां 2001 में इसकी पहली फिल्म खत्म हुई थी। 'गदर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से ठीक पहले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह की भूमिका निभाएंगे, जबकि अमीषा उनके बगल में सकीना के किरदार में नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, लव सिन्हा और सिमरत कौर भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें