मनीष वाधवा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में विस्तार से बताते हुए एक्टर ने कहा, “मैं अनिल शर्मा से मिला और उन्होंने मुझे चाणक्य के रूप में पहचाना। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम्हारी हिंदी अच्छी है, तुम्हारी आवाज अच्छी है, तुम बिल्कुल वही हो जो मैं चाहता हूं, लेकिन आपको पहले सनी देओल से मिलना होगा क्योंकि वह इस बात को लेकर काफी परेशान हैं कि फिल्म में खलनायक की भूमिका कौन निभाएगा।''