फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अनन्या ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग भूल जाते हैं कि एक्टर्स भी इंसान हैं

Sun, 20 Aug 2023 09:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या पांडे जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह छोटे शहर की लड़की के रोल में नजर आएंगी। यह 2019 में आई आयुष्मान की ही हिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। अनन्या पांडे ने अब तक बड़े शहरों की महिलाओं वाले रोल ही अदा किए हैं। अब राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित 'ड्रीम गर्ल 2' में वह पहली बार अलग तरह का किरदार अदा करेंगी। इसे लेकर हाल ही में अनन्या ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
गौतलब है कि अनन्या ने वर्ष 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। अब वह शानदार कंटेंट वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने पिछले चार वर्षों में खुद में आए बदलावों पर बात की। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली अपनी ट्रोलिंग पर भी दिल की बात साझा की है। बता दें कि अनन्या को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में हुई एक मीडिया बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह इस चीज से बतौर एक्टर और एक इंसान के रूप में प्रभावित होती हैं? इस पर अनन्या ने कहा, 'बतौर एक्टर तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन एक इंसान के रूप में प्रभावित जरूर होती हूं। लोग भूल जाते हैं कि एक्टर्स भी इंसान हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर अनन्या ने कहा, 'आयुष्मान काफी टिप-टॉप रहे। जब तक वह तैयार होकर सेट पर आते थे, तब तक ऐसा लगता था कि फिल्म में कोई गेस्ट अपीयरेंस है, क्योंकि वह पहचान में नहीं आते थे'। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें आयुष्मान ने तमाम टिप्स दिए। अनन्या ने कहा, 'हम टेक से पहले अपनी लाइनों को कई बार पढ़ते थे, ताकि लाइनें और बोली सब सही रहें'। 
Priyanka Agrawal: साउथ सिनेमा की बिंदास गर्ल प्रियंका का बॉलीवुड धमाका, दुबई में शूट किया शानदार रोमांटिक गाना

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram
बता दें कि अनन्या ने फिल्मों में ज्यादातर शहरी लड़की के रोल अदा किए हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' के जरिए वह अपनी यह छवि तोड़ने की कोशिश में हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'किस्मत से हमारी फिल्म की शूटिंग मथुरा में शुरू हुई और यहां मैंने काफी वक्त बिताया। जिस वक्त शूटिंग नहीं हो रही होती थी, मैं बाहर जाती थी, लोकल फूड एंजॉय करती थी...लोगों को देखती थी। इसके बाद अपने लुक को वैसा ही बनाने की कोशिश करती थी।'
Celebrity Diet: किसी को पसंद इडली तो कोई फलों का दीवाना, हेल्दी रहने के लिए नाश्ते में क्या लेते हैं सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या ने कहा कि फिल्म की स्टारकास्ट शानदार है, जिसमें परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज और असरानी जैसै सितारे हैं। सभी की भूमिकाएं शानदार हैं। मैं सिनेमा की दुनिया में हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश में हूं। इस फिल्म के जरिए मुझे अलग तरह के दर्शक मिलेंगे। बता दें कि 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त को रिलीज होगी।
Tiger 3: सलमान खान का फिल्म 'टाइगर 3' से कटरीना कैफ का डांसिंग वीडियो लीक, फैंस बोले- माशाअल्लाह फिर से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें