बॉलीवुड में 'ढाई किलो का हाथ...', 'हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा..' जैसे डायलॉग के लिए प्रसिद्ध सनी देओल जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। अभिनेता बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'गदर 2' के साथ लौट रहे हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल और 'गदर 2' की पूरी टीम इन दिनों फिल्म का प्रचार-प्रसार कर रही है। इस बीच अभिनेता के ऑन-स्क्रीन बेटे और सह-कलाकार उत्कर्ष शर्मा ने सनी की तारीफ की है। उनका मानना है कि सनी देओल दुनिया के आखिरी एक्शन हीरो हैं।