फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अस्पताल में भर्ती हुईं अदा शर्मा और गदर 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 02 Aug 2023 07:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अदा शर्मा, गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
सिद्धारमैया, विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ महीने पहले यह खबर आई थी कि अभिनेता विजय सेतुपति राजनेता सिद्धारमैया की बायोपिक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि, अब तक इस बात को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बीच फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। 
Siddaramaiah biopic: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की बायोपिक पर आया नया अपडेट, दो भागों में बनेगी फिल्म
विज्ञापन

3 of 11
नरगिस फाखरी, धीरज धूपर - फोटो : social media
बॉलीवुड में कुछ फिल्मों में काम करने के बाद सुर्खियों में आई नरगिस फाखरी अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी के चलते चर्चा में रहती हैं। उदय चोपड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट बटोरने वाली नरगिस फाखरी अब जल्द ही रुपहले पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। 'रॉकस्टार', 'मैं तेरा हीरो', 'हाउसफुल 3' और 'अजहर' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली नरगिस फाखरी बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'टटलूबाज' के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया है। चलिए जानते हैं नरगिस के साथ कौन आएगा नजर और कब शुरू होगी सीरीज की शूटिंग...
Nargis Fakhri: धीरज धूपर के साथ OTT डेब्यू करेंगी नरगिस फाखरी, वाराणसी में शुरू हुई सीरीज 'टटलूबाज' की शूटिंग

4 of 11
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले सुपरस्टार और थलाइवा रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ वह बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में कैमियो को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता 'जेलर' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रजनीकांत अभिनीत और नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म एलान के बाद से ही चर्चा में है। फैंस इसकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित हैं और अब उनके उत्साह को खत्म करते हुए मेकर्स ने आज आखिरकार 'जेलर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 
Jailer Trailer: रिलीज हुआ 'जेलर' का ट्रेलर, दमदार एक्शन अवतार में रजनीकांत ने उड़ाईं दुश्मनों की धज्जियां
विज्ञापन

5 of 11
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बाद से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिलने लगी है। अदा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहती हैं। अब हाल ही में, खबर आ रही है कि अदा शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामले क्या है।
Adah Sharma: अस्पताल में भर्ती हुईं 'द केरल स्टोरी' स्टार अदा शर्मा, कमांडो के प्रमोशन के दौरान बिगड़ी हालत
विज्ञापन

6 of 11
आनंद महिंद्रा, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की जवान इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पठान के बाद फैंस किंग खान को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने को बेताब है। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आम इंसान से लेकर दिग्गज हस्तियों तक ने इस गाने में शाहरुख की एनर्जी की खूब तारीफ की है। अब इस लिस्ट में मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा का नाम भी शामिल हो गया है। 
Zinda Banda: 'जिंदा बंदा' देखकर शाहरुख खान के कायल हुए आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर खास अंदाज में की तारीफ
विज्ञापन

7 of 11
प्रभास और लोकेश - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार प्रभास हाल ही में फिल्म हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले प्रभास  की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 29898 एडी’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। अब खबर आ रही है कि प्रभास अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए लोकेश कनगराज से हाथ मिलाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है सच्चाई। 
Prabhas: अगले प्रोजेक्ट के लिए लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ? इस संगीत निर्देशक को भी किया गया फाइनल

8 of 11
संदीप सिंह - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 'मैरी कॉम', 'सरबजीत', 'पीएम नरेंद्र मोदी' जैसी फिल्मों का निर्माण करने के लिए पहचाने जाने वाले निर्माता संदीप सिंह पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। संदीप सिंह के चर्चा में आने की वजह उनके द्वारा 'टीपू सुल्तान' के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा है। दरअसल, बॉलीवुड के मशहूर निर्माता को टीपू सुल्तान पर फिल्म बनाने की घोषणा के बाद से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों के बाद निर्माता ने फिल्म बंद कर दी। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है क्योंकि खबरों के अनुसार अब शिवसेना ने संदीप सिंह को सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया है।
Sandeep Singh: संदीप सिंह को शिवसेना से मिली सुरक्षा, 'टीपू सुल्तान' पर फिल्म बनाने की घोषणा पर मिली थी धमकी

9 of 11
गदर 2 - फोटो : social media
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस के बीच इस फिल्म का जबर्दस्त क्रेज है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से होगा। दोनों फिल्में 11 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। एक तरफ 'ओएमजी 2' में सेंसर बोर्ड ने तमाम बदलाव किए हैं और इसके बाद भी फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया। अब खबर आ रही है कि बोर्ड की कैंची 'गदर 2' पर भी चली है। सनी देओल की फिल्म को हालांकि 'यूए' सर्टिफिकेट तो मिल गया है, लेकिन इसमें दस बदलावों के सुझाव सेंस बोर्ड ने दिए हैं।
Gadar 2: 'गदर 2' पर भी चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 10 कट के बाद फिल्म को मिला यूए सर्टिफिकेट

10 of 11
असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक पारिवारिक शो हैं और शो में हंसी, मजाक, मस्ती का फुल डोज दिया जाता है। यही वजह है कि टीआरपी के मामले में भी शो हमेशा टॉप पर रहता है। हालांकि बीते काफी समय से शो कॉन्ट्रोवर्सी में बना हुआ है। शो छोड़कर जाने वाले कलाकारों ने तारक मेहता शो के मेकर असित कुमार मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब खुद पर लगे आरोपों पर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं आखिर क्या कहा है असित मोदी ने…
Asit Modi: 'मैंने किसी के साथ कुछ गलत नहीं किया...', खुद पर लगे आरोपों पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
विज्ञापन

11 of 11
धर्मेंद्र, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच सोमवार को जमकर हिंसा भड़की गुरुग्राम तक फैल गई। गुरुग्राम में मंगलवार को एक मस्जिद में इमाम की हत्या कर दी गई, इतना ही नहीं एक भोजनालय में आग भी लगा दी गई। भड़की हिंसा के दौरान कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद नूंह जिले के मेवात समेत कई इलाकों में तनाव की स्थिति है। इस घटना के बाद से गुरुग्राम समेत हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है। नूंह में हिंसा के दौरान घायल हुए 23 लोगों में 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में 11 एफआईआर दर्ज की हैं और 27 लोगों को हिरासत में लिया है। हिंसा के दौरान करीब 50 वाहनों को फूंक दिया गया। अब इस मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है। 
Haryana Violence Celebs Reaction: 'बस जल रही थी इंसानियत, देख रहा इंसान...', हरियाणा हिंसा पर भड़के सेलेब्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें