गदर 2 सक्सेस पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘गदर 2’ शनिवार की रात हुई पार्टी दरअसल इसी अंदाजे से तय की गई थी कि शनिवार तक फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर जाएगी। हिंदी सिनेमा के सितारों ने शनिवा को जो एकजुटता सनी देओल की इस फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए दिखाई, उसके चर्चे बरसों बरस होते रहेंगे। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान से लेकर अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, संजय दत्त तक सब के सब इस पार्टी में सनी देओल और फिल्म ‘गदर 2’ की टीम को बधाई देने पहुंचे। बरसों तक एक दूसरे तक बात तक न करने वाले सनी देओल और शाहरुख खान को हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते देखना इस शाम की सबसे खूबसूरत तस्वीर रही।