फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सिंगर के साथ शो करना इन दो कलाकारों को पड़ा भारी, FWICE ने दी चेतावनी

Mon, 13 Apr 2020 09:22 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rahat Fateh Ali Khan - फोटो : twitter
पूरी दुनिया जब कोरोना वायरस से लड़ रही है तब भी भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तनाव भरे ही हैं। पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान के साथ भारतीय कलाकारों ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने एक नोटिस जारी करते हुए उन्हें चेतावनी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
FWICE - फोटो : social media
एसोसिएशन ने लिखा कि 'हमें दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि एसोसिएशन की ओर से बहुत पहले ही पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर प्रतिबंध जारी है और ये सभी को पता है। इसके बावजूद कई कलाकारों ने इसका उल्लंघन किया है। हमें सूचना मिली है कि कई भारतीय कलाकारों ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान के साथ ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया है।'
विज्ञापन

3 of 5
rahat fateh ali khan - फोटो : file photo
एसोसिएशन ने आगे कहा कि 'भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते यह नॉन को-ऑपरेशन सर्कुलर अभी भी वैध है। अगर आगे से कोई भी भारतीय कलाकार किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। सबलोग यह नोट कर लें।' 

4 of 5
राहत फतेह अली खान - फोटो : amar ujala
नोटिस में आगे लिखा है कि 'हमें एहसास होना चाहिए कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस से लड़ रही है जबकि बॉर्डर पर पाकिस्तान हमारे जवानों को मारने में व्यस्त है।' नोटिस में राहत फतेह अली खान का नाम तो लिया गया है लेकिन किसी भारतीय कलाकार का नाम नहीं लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर्षदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया
FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे ने कहा कि, 'कल हर्षदीप कौर और विजय अरोड़ा ने पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के साथ एक ऑनलाइन प्रोग्राम किया। हमने बहुत पहले ही सर्कुलर जारी किया हुआ है कि कोई भी भारतीय कलाकार पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा। इसके बावजूद ये हुआ। अगर उन्होंने आगे भी ऐसा ही किया तो हम उन्हें बैन कर देंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि इंडस्ट्री में उन्हें कोई काम ना मिले।'

करिश्मा तन्ना ने पहले ऑडिशन का अनुुभव किया शेयर, बोलीं- 'बेहद ही भयानक था'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें