अपने एक-एक डायलॉग से दर्शकों का दिल जीतने वाले सनी देओल ने ये कभी नहीं सोचा होगा कि उनकी फिल्म की शूटिंग रोक दी जाएगी। वो भी इसलिए क्योंकि फिल्म निर्माता कर्मचारियों को पैसा देने की हालत में ही नहीं होंगे।
विज्ञापन
बकाया ना देने पर रोकी गई सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
2 of 8
90 के दशक में बॉलीवुड में सनी देओल एक ऐसा सितारा हुआ करते थे, जिसका सिर्फ नाम ही काफी हुआ करता था। सनी देओल कभी अपनी फिल्मों का बहुत प्रमोशन नहीं करते थे उनकी फिल्म आती थी तो फिल्म का पोस्टर ही दर्शकों को खींच लाता था। घायल, जीत, जिद्दी, दामिनी जैसी फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है जो दर्शकों को खूब पसंद आईं। उन्ही सनी देओल के साथ कभी ये सब भी हो जाएगा उन्होंने भी ना सोचा होगा।
विज्ञापन
बकाया ना देने पर रोकी गई सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
3 of 8
सनी देओल की 'गदर' 2001 में आई थी। इस फिल्म को उनकी आखिरी बड़ी हिट फिल्म कहा जा सकता है। इसके बाद हालांकि 'इंडियन' और 'मां तुझे सलाम' जैसी फिल्मों ने भी थोड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद सनी देओल के लिए मुश्किल वक्त शुरू हुआ तो ये वक्त लंबा ही होता गया।
बकाया ना देने पर रोकी गई सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
4 of 8
सनी देओल ने पिछले 12-13 सालों में कई फिल्में की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्में ना चल सकीं। उनके साथ के सितारे अनिल कपूर और संजय दत्त लगातार फिल्में करते रहे। पिछले कुछ सालों से लगातार फिल्में ना मिलने के कारण उन्होंने खुद ही अपने लिए फिल्म 'घायल वंस अगेन' बनाई। ये फिल्म भी ज्यादा ना चली। अब उनकी एक और फिल्म 'भय्या जी सुपरहिट' की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म की हालत क्या है, ये फिल्म के कर्मचारियों के हंगामें से पता चला है। फिल्म से जुड़े किसी सदस्य को एक भी पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन
बकाया ना देने पर रोकी गई सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
5 of 8
सनी देओल और प्रीति जिंटा 'भय्या जी सुपरहिट' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान ही वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयेज फेडरेशन की विजिलेंस टीम वहां पहुंच गई। इससे शूटिंग रोकनी पड़ी। बताया गया कि इस फेडरेशन और दूसरे जो लोग फिल्म से शुरु से जुड़े हैं, उनको आजतक फिल्म निर्माता की तरफ से पैसा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
बकाया ना देने पर रोकी गई सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
6 of 8
मिड डे की खबर के मुताबिक, दो लाख रुपये से ज्यादा की रकम कर्मचारियों की रुकी हुई है। इसको लेकर कर्मचारियों के तेवर अब तीखे हो चुके हैं। कर्मचारियों के अनुसार उनको जो चैक निर्माता ने दिए वो बाउंस हो गए।
विज्ञापन
बकाया ना देने पर रोकी गई सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
7 of 8
फिल्म के प्रोड्यूसर महेन्द्र धारीवाल का कहना है कि वो दो लाख से ज्यादा रुपये कर्मचारियों को दे चुके हैं। उनके अनुसार उनपर बकाया होने की बात गलत है।
बकाया ना देने पर रोकी गई सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
8 of 8
फेडरेशन की विजिलेंस टीम के सदस्य नवीन शेट्टी का कहना है कि 4 मई में फिल्म निर्माता धारीवाल के साथ मीटिंग की जाएगी जिसमें वो कर्मचारियों का पैसा चुकाने की बात को साबित करेंगे। नवीन के अनुसार ऐसा न कर पाने पर वो कर्मचारियों को पैसा दिलाने के लिए कदम उठाएंगे।