फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुलथुल होकर भी पर्दे पर सफल हुए ये 10 सितारे

Sat, 23 Apr 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : getty images
जहां सिर्फ सिलेब्रिटी ही नहीं, आम आदमी भी अपनी स्लिम फिगर बनाने औऱ वजन घटाने के पीछे पड़ा रहता है वहां, ये सितारे अपने मोटापे से न सिर्फ खुश हैं बल्कि आज उसके वजह से इतने कामयाब भी हैं। देखिए, किन 10 सितारों के लिए उनका मोटापा बन गया वरदान।
विज्ञापन

मोटे होकर भी सफल हुए ये 10 सितारे

2 of 11
- फोटो : getty images
टीवी ऐक्टर राम कपूर सबसे ज्यादा हिट हुए सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं से जिसमें वे मोटे पंजाबी बिजनेसमैन बने थे। राम कपूर पर ये रोल और ज्यादा इसीलिए सूट किया क्योंकि वो मोटे थे और फिर भी क्यूट लग रहे थे। राम ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका ये मोटापा एक ब्रैंड और उनकी पहचान बन चुका है।
 
विज्ञापन

मोटे होकर भी सफल हुए ये 10 सितारे

3 of 11
- फोटो : getty images
सोनाक्षी सिन्हा बाकी हीरोइनों जैसी दुबली पतली नहीं हैं। दबंग में डेब्यू करने के वक्त से ही वो दूसरों के मुकाबले ज्यादा वजनदार रहीं। फिर भी न तो सोनाक्षी फैशन में पीछे हैं न ऐक्टिंग में। सोनाक्षी अच्छी तरह जानती हैं कि उन पर क्या जचेगा क्या नहीं। सोनाक्षी को खूब फिल्में भी मिलती हैं और वे किसी मामले में दूसरी हीरोइनों से पीछे नहीं हैं।  

मोटे होकर भी सफल हुए ये 10 सितारे

4 of 11
- फोटो : getty images
टीवी ऐक्ट्रेस डॉली बिंद्रा को ही देख लीजिए। डॉली सालों से ऐसी ही हैं। इस इंडस्ट्री में पुरुष का मोटापा एक बार को स्वीकार कर भी लिया जाता है लेकिन थुलथुल लड़कियों और औरतों के लिए ये रिस्क का काम रहता है। फिर भी डॉली इतने सालों से अपने इसी वजन के साथ कई सीरियलों और फिल्मों में काम पाने में सफल रही हैं। खास बात ये भी है कि वे वजन घटाने के बारे में सोचती भी नहीं।
विज्ञापन

मोटे होकर भी सफल हुए ये 10 सितारे

5 of 11
- फोटो : getty images
फिल्मों में सितारों को अपने इशारों पर नचाने वाले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य गजब के मोटे हैं और लंबे वक्त से ऐसे ही हैं। कमाल की बात ये है कि डांस को फिटनेस की सबसे अच्छी कसरत बताया जाता है और गणेश तो इसके मास्टर हैं फिर भी, मोटे होने के बावजूद उनकी कला में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने मलहारी, चिकनी चमेली, हवन करेंगे जैसे गानों की कोरियोग्राफी की है।
विज्ञापन

मोटे होकर भी सफल हुए ये 10 सितारे

6 of 11
- फोटो : getty images
कॉमेडियन लल्ली यानी भारती सिंह तो इसका सबसे बेहतरीन उदारहण हैं कि हुनर के सामने वजन और शक्ल उतनी मायने नहीं रखती। टीवी पर लल्ली के किरदार से कॉमेडी की शुरुआत करने वाली भारती की छवी ही मोटी, क्यूट लड़की की बनी थी।  आज वे इतनी कामयाब हैं कि फैशन शो तक में वॉक करती हैं वो भी अपने इसी वजन के साथ और सब उन्हें पसंद भी करते हैं।
विज्ञापन

मोटे होकर भी सफल हुए ये 10 सितारे

7 of 11
फुकरे, दिलवाले, किस किस को प्यार करूं जैसी फिल्मों में मजाकिया रोल कर चुके ऐक्टर वरुण शर्मा को भी बेधड़क रोल मिलते हैं। फिल्मों में उनके मोटापे का मजाक भी बनाया जाता है लेकिन कह सकते हैं कि उनकी इसी बात ने उन्हें इतना चर्चित बनाया है। हीरो जैसी बॉडी नहीं बल्कि तोंद और गोलमटोल गाल लिए वरुण पूरे आत्मविश्वास के साथ ऐक्टिंग करते हैं और रोल में जान डाल देते हैं।

मोटे होकर भी सफल हुए ये 10 सितारे

8 of 11
जरीन खान बॉलीवुड हीरोइन होने के बावजूद अपने वजन से खुश हैं। जरीन ने जब फिल्म वीर से डेब्यू किया था तब भी कोई पतली नहीं थीं। बल्कि पहली ही फिल्म में वे सलमान खान की हीरोइन बनी थीं। हालांकि फिल्मों में आने से पहले तो वे काफी मोटी थीं  और उसके मुकाबले कुछ वजन घटाया भी लेकिन आज भी छरहरी नहीं हुई हैं।

मोटे होकर भी सफल हुए ये 10 सितारे

9 of 11
- फोटो : getty images
महान गायक बप्पी लाहिरी सिर्फ ढेर सारा सोना पहनने के लिए ही नहीं बल्कि अपने मोटापे के लिए भी फेमस हैं। बप्पी का हुनर उनकी आवाज में है औऱ वे ये बात बखूबी जानते हैं। तभी तो अपनी कला के सामने वजन को नहीं आने देते और जैसे हैं वैसे ही शान से रहते हैं।

मोटे होकर भी सफल हुए ये 10 सितारे

फिल्मों और सीरियलों में छोटे मोटे रोल करने वाली डेलनाज ईरानी भी मोटी ऐक्ट्रेस में ही आती हैं। डेलनाज को इसीलिए फिल्म कल हो न हो में प्रीति जिंटा की मस्तमौला दोस्त का इतना अच्छा रोल मिला क्योंकि डेलनाज असल में भी अपने वजन को लेकर मस्त ही रहती हैं। आपने शायद ही उन्हें कभी स्लिम देखा होगा।
विज्ञापन

मोटे होकर भी सफल हुए ये 10 सितारे

11 of 11
और आखिरी हैं भूमि फडनेकर। भले ही भूमि अब बिलकुल पतली और स्मार्ट हो गई हैं लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि उन्हें सबसे पहले पहचान साड़ी पहनी हुई मोटी सी लड़की के रूप में मिली थी। भूमि खास उस रोल के लिए इतनी मोटी हुईं जिसने उन्हें इतना सफल बना दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें