फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीट के महारथियों को मजदूरों के इस नेता ने लगाई लताड़, बोले- 'बातों से खातों में नहीं पहुंचता पैसा'

Fri, 27 Mar 2020 11:35 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
salman khan, amitabh bachchan - फोटो : social media
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के प्रमुख बीएन तिवारी ने हिंदी सिनेमा के शीर्ष अभिनेताओं अमिताभ बच्चन और सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही तिवारी ने उन कलाकारों को भी लताड़ लगाई है जो दिन भर घर बैठे ट्वीट तो करते रहते हैं, पर मदद के नाम पर एक धेला भी मजदूरों के लिए बने राहत कोष में जमा नहीं करते।
 
विज्ञापन

2 of 4
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमर उजाला से बात करते हुए तिवारी ने कहा, 'अमिताभ बच्चन ने एक बार कहा था कि समय पड़ने पर हम कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की मदद करने के लिए तैयार हैं। अब वक्त आ चुका है जब कर्मचारियों को उनकी मदद की आवश्यकता है। हम अमिताभ बच्चन जी से मदद की मांग कर रहे हैं। साथ ही हम सलमान खान को भी कर्मचारियों की मदद के लिए आगे आने के लिए कह रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
Mumbai Lockdown - फोटो : Social Media
कोरोना के चलते फिल्मों और टीवी के धारावाहिकों की शूटिंग बंद होने के बाद फेडरेशन ने तुरंत ही बैठक करके सेट्स पर काम करने वाले दैनिक वेतनभोगियों की रोजी रोटी का इंतजाम करने का फैसला दिया था। बीएन तिवारी कहते हैं, 'हमने कर्मचारियों को राशन की सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी ली थी और हम कुछ राशन बांट भी चुके हैं लेकिन जब भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया उसके बाद हम लोगों तक उनकी सुविधा की वस्तुएं पहुंचाने में असमर्थ रहे।'
विज्ञापन

4 of 4
corona virus lockdown - फोटो : amar ujala
कर्मचारियों की मदद करने वाली उनकी इस मुहिम में द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया संघ ने भी मदद की हामी भरी थी। उनके बारे में तिवारी ने कहा, 'मदद के लिए कई बड़े लोगों ने बोला था लेकिन जब तक पैसा नहीं मिल जाता तब तक हम मदद आगे कैसे भेजेंगे? अब वे लोग ट्विटर पर ट्वीट करते रहें, उससे पेमेंट तो नहीं होता। पेमेंट तो तब होगा जब वे अपने खाते से पैसे हमारे खाते में भेजेंगे। वे सीधे पैसा मजदूरों के खाते में तो डाल नहीं सकते क्योंकि उन सब की जानकारी तो हमारे पास होती है।' 

लॉकडाउन में अपनी कथक क्लास को मिस कर रहीं अलाया, 'घर मोरे परदेसिया' पर किया जोरदार डांस
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें