फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अपनी कथक क्लास को मिस कर रहीं अलाया, 'घर मोरे परदेसिया' पर किया जोरदार डांस

Fri, 27 Mar 2020 10:50 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alaya - फोटो : social media
पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला ने पिछले दिनों फिल्म जवानी जानेमन से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। हालांकि फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अलाया अब लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं और उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया फर्नीचरवाला - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में अलाया कथक करती नजर आ रही हैं। अलाया ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि वो अपनी कथक क्लास को मिस कर रही हैं। इस वीडियो में अलाया गाने घर मोरे परदेसिया पर चक्कर लगा रही हैं। अलाया के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
alaya - फोटो : social media
बता दें कि अलाया ने फिल्म जवानी जानेमन में अभिनेता सैफ अली खान के साथ काम किया था। इसमें वो एक बेटी से मां तक के रोल में नजर आई थीं। खबरों की मानें तो अब अलाया करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट आॅफ द ईयर 3 में नजर आ सकती हैं। 

4 of 5
alaya - फोटो : social media
निर्माता करण जौहर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की तीसरी किस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी तीसरी पार्ट एक वेब सीरीज के तौर पर लोगों के सामने परोसी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए धर्मा प्रोडक्शंस ने पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला को लेने का मन बना लिया है। दूसरे कलाकारों की खोज भी जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar - फोटो : Social Media
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' साल 2012 में रिलीज हुई थी। साल 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' ने दस्तक दी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने इसके जरिए डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें