फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Bahadur: सैम बहादुर की कामयाबी पर टिका इस फिल्म का भविष्य, एलान के बाद बंद हुईं ये बेहद चर्चित फिल्में

Sat, 25 Nov 2023 08:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
जब से फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर आया है, हिंदी सिनेमा में हर तरफ उथल पुथल है। इस फिल्म के सामने रिलीज हो रही एक और फिल्म ‘सैम बहादुर’ के भविष्य को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। चर्चा ये भी है कि ‘एनिमल’ बनाने वालों के अनुरोध पर ही निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ अगले साल तक खिसकी है। दिलचस्प ये भी है कि इस फिल्म की हीरोइन कैटरीना कैफ 1 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘सैम बहादुर’ में टाइटल रोल कर रहे विक्की कौशल की पत्नी भी हैं। विक्की कौशल की बड़े परदे पर जो ब्रांड वैल्यू है, उसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि उनकी फिल्म ‘उरी’ के निर्देशक आदित्य धर के साथ बन रही ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ बंद हो चुकी है और उनकी एक और बायोपिक ‘ध्यानचंद’ भी अब तक अटकी हुई है। आइए जानते हैं, उन बेहद चर्चित फिल्मों के बारे में जो अपने अनाउंसमेंट के बाद फिर आगे नहीं बढ़ सकीं...
Pooja Bhatt: 'जख्म' का रीमेक बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट, 'दिल है कि मानता नहीं' को दोबारा बनाने से किया इनकार
विज्ञापन

2 of 11
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ध्यानचंद की बायोपिक 

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की बायोपिक की शूटिंग पिछले साल ही शुरू होने वाली थी, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग अभी तक नहीं शुरू हो पाई है। इस फिल्म में पहले ईशान खट्टर काम करने वाले थे। इस फिल्म के लिए ईशान खट्टर ने तैयारी भी शुरू कर दी थी।  बाद में इस फिल्म से विक्की कौशल का नाम जुड़ा, लेकिन अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई उपडेट नहीं है। फिल्म का निर्माण ‘सैम बहादुर’ के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ही करने वाले हैं। निर्देशक अभिषेक कपूर को बताते हैं कि ‘सैम बहादुर’ के बॉक्स ऑफिस नतीजों का इंतजार है, इसके बाद ही वह विक्की कौशल के साथ वाली इस फिल्म पर बात आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

3 of 11
द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा

फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' की सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर विक्की कौशल को लेकर  'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' बनाना चाह रहे थे। लेकिन फिल्म की घोषणा के बाद अभी तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि इस फिल्म को लेकर आदित्य धर की बातचीत रॉनी स्क्रूवाला हुई थी। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को कारोबारी लिहाज से उचित नहीं माना तो आदित्य धर ने जियो स्टूडियो के बात की लेकिन वहां भी बात विक्की कौशल को लेकर अटक गई। मुंबई फिल्म जगत में इस तरह की बातों से एक आम धारणा ये भी बनने लगी है कि विक्की कौशल बड़े परदे के लिए दर्शकों को खींच लाने में अधिकतर नाकाम ही रहते हैं।

4 of 11
स्क्रू ढीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्क्रू ढीला

विक्की कौशल जैसा ही हाल कुछ कुछ अभिनेता टाइगर श्रॉफ का है जितनी उनकी हाइप सोशल मीडिया पर बनाई जाती है, वह बॉक्स ऑफिस पर हर बार फेल हो जाती है। बताते हैं कि अपनी पिछली फिल्म ‘गणपत’ के बाद से टाइगर लंबे समय तक अवसाद में रहे औऱ इसी के चलते उन्होंने अब बहुत ज्यादा पार्टियों में भी दिखना बंद कर दिया है। टाइगर श्रॉफ की ब्रांड वैल्यू का हाल ये है कि करण जौहर जैसे निर्माता ने उन्हें लेकर फिल्म 'स्क्रू ढीला' की घोषणा तो की लेकिन इसे शुरू करने से पहले ही इस पर ताला लगा दिया।

विज्ञापन

5 of 11
बेधड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बेधड़क

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को भी करण जौहर फिल्म 'बेधड़क' से लांच करने वाले थे। चर्चाएं यही हैं कि न करण जौहर ने यह फिल्म भी बंद कर दी है। हालांकि, इस बारे में चर्चा चलने पर करण की कंपनी का कहना यही रहा है कि ये फिल्म बस आगे खिसकाई गई है और बंद नहीं हुई है। लेकिन, धर्मा प्रोडक्शंस के भीतर की खबर रखने वालों की मानें तो ये फिल्म कंपनी की प्राथमिकता सूची से बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन

6 of 11
इंशाअल्लाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंशाअल्लाह

निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर प्रस्तावित फिल्म 'इंशाअल्लाह' का किस्सा तो सबको पता ही है। लमान खान से मदभेद के चलते संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को बंद करके 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग की। संजय लीला भंसाली इन दिनों आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को लेकर फिल्म 'बैजू बावरा' की शूटिंग शुरू करने की तैयारियों में व्यस्त बताए जाते हैं।

विज्ञापन

7 of 11
क्रैक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्रैक 

निर्देशक नीरज पांडे ने अक्षय कुमार को लेकर फिल्म 'क्रैक' की घोषणा की थी। लेकिन आज तक यह फिल्म शुरू नहीं हो पाई। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने इतनी फीस मांग ली कि नीरज पांडे ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले ही बंद दी। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए फीस या इसके एवज में इंटरनेट और सेटेलाइट के अधिकार मांगे जो अक्षय की ब्रांड वैल्यू के हिसाब से नीरज को बहुत ज्यादा लगे।

8 of 11
गोरखा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोरखा

अभिनेता अक्षय कुमार  ने खुद ही साल 2021 में फिल्म 'गोरखा' का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की घोषणा की थी, जिनमें वो आर्मी यूनिफार्म में नजर आ रहे थे।  बताया जाता है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट अक्षय कुमार को पसंद नहीं आई और यह फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई। हालांकि फिल्म के निर्माता आनंद एल राय का मानना है कि यह फिल्म जब भी बनेगी, अक्षय कुमार के साथ ही बनेगी। फिलहाल इस फिल्म के शुरू होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

9 of 11
चाणक्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चाणक्य

निर्देशक नीरज पांडे ने  साल 2018 में अजय देवगन को लेकर  ऐतिहासिक फिल्म ‘चाणक्य’ बनाने की घोषणा की थी। इस फिल्म को लेकर अब भी चर्चा होती रहती है। नीरज पांडे ने अजय देवगन को लेकर हाल ही में एक फिल्म ‘औरों में कहां दम था..’ पूरी की है। बताते हैं कि ये फिल्म ‘चाणक्य’ के लिए मिली अजय देवगन की तारीखों में ही बनी है। फिल्म में अजय देवगन अपनी बहुत खास अभिनेत्री तब्बू के साथ नजर आएंगे।

10 of 11
मुगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुगल

काफी समय पहले टी सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने अपने पिता गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' अक्षय कुमार के साथ बनाने की घोषणा की थी, लेकिन ऐन शूटिंग से पहले अक्षय कुमार ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। फिर इस फिल्म के लिए आमिर ने हां की लेकिन ये फिल्म अब तक शुरू नहीं हो पाई है। आमिर अगले साल जो फिल्में बना रहे हैं या जिनमें काम कर रहे हैं, उनमें भी इस फिल्म का नाम शुमार नहीं है।

विज्ञापन

11 of 11
राजा कृष्णा मेनन - फोटो : सोशल मीडिया
डिंग्को सिंह
निर्देशक राजा कृष्णा मेनन ने शाहिद कपूर को लेकर काफी लंबे समय पहले दिवंगत बॉक्सर डिंग्को सिंह की बायोपिक बनाने की घोषणा की थी।  ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि मेनन फिल्म 'पिप्पा' की रिलीज के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक अब राजा कृष्णा मेनन ने इस फिल्म को हमेशा के लिए बंद कर दिया। वैसे भी  रणवीर सिंह की फिल्म '83' की असफलता के बाद अब फिल्म मेकर स्पोर्ट्स पर बनने वाली फिल्मों से दूरी बनाने लगे हैं।
Fighter: बड़ी बेसब्री से 'फाइटर' का इंतजार कर रहे अनिल कपूर, पोस्ट साझा कर लिखी ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें